सुमेध मुदगलकर ने पापा का किया हेयरकट, वीडियो शेयर कर लिखा- डैडी हमेशा से कूल हैं, इसलिए उन्हें वही लुक दिया है

माइथोलॉजिकल शो राधाकृष्ण के एक्टर सुमेध मुदगलकर अपने पापा के हेयर ड्रेसर बन गए। बीट किंग के नाम से मशहूर सुमेध ने इंस्टाग्राम पर पापा की हेयर कटिंग का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि पापा ने मुझ पर भरोसा रखकर मुझे हेयरकट करने दिया इसके लिए उन्हें धन्यवाद। जाहिर है पापा हमेशा से कूल रहे हैं इसलिए मैंने उन्हें एक सुपर कूल हेयर कट दिया है।


किसी काम से रुक गए थे सुमेध
राधाकृष्णकी कास्ट में मल्लिका सिंह, निमाई बाली और करीब 180 क्रू मेंबर्स उमरगांव में शूटिंग कर रहे थे, जो महाराष्ट्र की बॉर्डर पर है। इसी दौरान लॉकडाउन की घोषणा हुई और पूरी टीम वहीं फंस गई थी। सुमेध ने एक बातचीत में कहा था-"मुझे कुछ काम के लिए रुकना पड़ा था। मुझे नहीं पता था लॉकडाउन हो जाएगा। अब स्थिति यह है कि लॉकडाउन 2 लग गया है। इस समय सबसे जरूरी हमारा सुरक्षित रहना है, जो हम हैं। मेरे अलावा यहां दूसरे भी कई लोग हैं। हम सभी अलग-अलग रह रहे हैं।"

##


लॉकडाउन में फंसने के दौरानशो के एक्टर्स ने कोरोना से लड़ने का फनी वीडियो बनाया था। जिसमें टीम का हर सदस्य अपने पास आने वाले कोरोना इमोजी को झटक कर भगाता हुआ नजर आया था। यह वीडियो तभी बना था, जब शो की स्टार कास्ट उमरगांव में ही फंसी रह गई थी और लॉकडाउन का फेज शुरू हो गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो सुमेध मुदगलकर के इंस्टाग्राम से साभार


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZijbLN

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......