अनुपम खेर ने शेयर किया पिता की प्रार्थना सभा में लिए फोटो पर बना मीम, बोले- दुख भी हंसी में बदल सकता है

अनुपम खेर ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फनी कैप्शन लिखी हुई एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे और उनके छोटे भाई राजू खेर दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो पर लिखा था, 'इन दिनों रविवार और सोमवार इसी तरह दिखते हैं'। अनुपम ने भी इस मीम को शेयर करते हुए इसे बनाने वाले शख्स की क्रिएटिविटी की तारीफ की। साथ ही इस फोटो के पीछे की कहानी बताते हुए लोगों का उत्साहवर्धन भी किया।

इसे शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, 'इन दिनों रविवार और सोमवार इसी तरह दिखते हैं। उस शख्स को शाबासी जिसने मेरे और मेरे भाई राजू खेर का ये मीम बनाया। इसमें छुपी रचनात्मकता और हास्य पसंद आया। जय हो'।

पिता की प्रार्थना सभा की है फोटो

आगे उन्होंने बताया, 'खास बातःइस फोटो को 8 साल पहले हमारे पिता के निधन के बाद हुई प्रार्थना सभा में लिया गया था। आप देखें दुखद घटना भी किसी दिन हास्य में बदल सकती है। बस आपको इंतजार करना होगा। समानता, ये लॉकडाउन अवधि भी बीत जाएगी।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अनुपम खेर के मुताबिक ये तस्वीर साल 2012 में उनके पिता के निधन के बाद हुई प्रार्थना सभा की है। (फोटो/वीडियो साभारः अनुपम के सोशल मीडिया अकाउंट से)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c1senL

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......