बेटे बाबिल ने शेयर किए पुराने वीडियो, बर्फीले पानी में डुबकी लगाकर इरफान खान को आया था मजा
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। बाबिल ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें इरफान किसी पहाड़ी इलाके में पानी में डुबकी लगाते हैं। डुबकी लगाकर जब वह बाहर निकलते हैं तो वह कहते हैं-यह बर्फीला है। बैकग्राउंड में कोई महिला के हंसने की आवाज सुनाई देती है और वो भी कहती है हां यह बर्फीला है। इससे पहले भी बाबिल ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें इरफान स्विमिंग का मजा उठाते नजर आ रहे थे।
सेलेब्स ने दिए रिएक्शन: बाबिल ने इस वीडियो के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा लेकिन वीडियो देखकर पता चलता है कि यह किसी पुरानी वेकेशन के दौरान बनाया गयाहै। फैन्स को बाबिल द्वारा पोस्ट किए गये यह वीडियो पसंद आए। साथ ही ईशान खट्टर और अनूप सोनी जैसे एक्टर्स ने वीडियो पर दिल की इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। एक्टर विपिन शर्मा ने कमेंट में लिखा, इरफान को स्विमिंग बहुत पसंद थी। डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया के दौरान जब बहुत समय पहले फिल्मसिटी में थे तो इरफान एक तालाब में तैरने के लिए कूद गए थे जबकि मैं बाहर बैठकर उनसे बातें करता रहा था।
##
29 अप्रैल को हुआ था निधन: इरफान ने 29 अप्रैल सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। उन्हें करीब एक सप्ताह पहले कोलोन इन्फेक्शन के चलते वहां भर्ती कराया गया था और वे आईसीयू में भर्ती थे।
न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर से भी पीड़ित थे इरफान: मार्च 2018 में इरफान खान न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज कराने लंदन गए थे। वहां वे करीब एक साल रहे और ठीक होने के बाद अप्रैल 2019 में भारत लौटे। वापसी के बाद उन्होंने अपनी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग राजस्थान में शुरू की और फिर आगे के शेड्यूल के लिए लंदन चले गए थे, जहां वे डॉक्टर्स के संपर्क में भी रहे। इसके बाद से वे अक्सर डॉक्टर्स का परामर्श लेने लंदन आते-जाते रहे। हालांकि, पिछले डेढ़ महीने से लॉकडाउन घोषित है और सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी रद्द हैं। इसलिए वे मुंबई से बाहर नहीं जा पाए थे
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W6SCY3
Comments