'रामायण' एक सीन फिल्माते हुए जल गए थे मंथरा ललिता पवार के पैर, फिर भी शूटिंग नहीं रुकने दी थी

रामानंद सागर की 'रामायण' के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी की मानें तो सीरियल की एक सीक्वेंस के दौरान मंथरा का किरदार निभाने वाली ललिता पवार के पैर जल गए थे। हालांकि, पैरों में फोले पड़ने के बावजूद उन्होंने शूटिंग नहीं रुकने दी। सुनील ने बुधवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे इस पौराणिक धारावाहिक के बिहाइंड द सीन किस्से सुना रहे हैं।

किस्सा उस सीक्वेंस का है, जिसमें महाराज दशरथ राम के राज्याभिषेक की घोषणा करते हैं। लेकिन मंथरा को यह बर्दाश्त नहीं होता, क्योंकि वह कैकेई के पुत्र भरत को राजगद्दी पर देखना चाहती है। गुस्से में मंथरा महल में जल रहे दीपक बुझाती है। इस सीक्वेंस को फिल्माते वक्त दीपकों का गर्म तेल ललिता के पैरों पर गिर गया था और उन्हें फोले आ गए थे। लेकिन उन्होंने परवाह किए बगैर शूट पूरा किया।

अपने मुकुट से जुड़ा किस्सा भी सुनाया
सुनील ने इस वीडियो में अपने मुकुट से जुड़ा किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि जब राम के राज्याभिषेक की घोषणा होती है। तब लक्ष्मण एक्साइटमेंट में अपनी भाभी सीता को यह खुशखबरी सुनाने जाते हैं। इस दौरान उनके मुकुट के पीछे लगा चक्र हिल रहा था। उसमें से आवाज भी आ रही थी। उन्होंने बहुत ही मुश्किल से यह सीक्वेंस शूट की थी। इसके आगे की सीक्वेंस दो दिन बाद शूट हो पाई थी, क्योंकि मुंबई से नया मुकुट आने में दो दिन का वक्त लग गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ramayan's Laxman Sunil Lahri Shared Behind The Scene Stories Of The Show


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fNAbPG

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......