श्रद्धा कपूर ने ऊंट पर पानी उड़ाते हाथी का वीडियो शेयर किया, लिखा- जानवर किस तरह एक-दूसरे की मदद करते हैं

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें एक हाथी बाजू के बाड़े में मौजूद ऊंट को गर्मी से बचाने के लिए उस पर पानी की बौछार मारता नजर आ रहा है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि इसका मतलब है जानवर भी सहानुभूति महसूस करते हैं।

अपनी पोस्ट में श्रद्धा ने लिखा, 'ये प्यारा सा हाथी गर्मी में पानी डालकर अपने दोस्त को ठंडा महसूस कराने में मदद कर रहा है। कितनी कमाल की बात है कि जानवर किस तरह बिना किसी शर्त के एक-दूसरे की मदद करते हैं। उनमें भी सहानुभूति होती है।'

किसी जू का है वीडियो

आगे उन्होंने बताया कि 'इस अविश्वसनीय वीडियो को सुप्रिया साहू ने शेयर किया था।' बाड़ों को देखकर लग रहा है कि ये वीडियो किसी जू का है लेकिन ये कब का है और कहां का है, इस बात का पता नहीं चल सका।


जू बंद करने की मांग कर चुकीं

इससे पिछली पोस्ट में श्रद्धा ने एक जू का वीडियो शेयर करते हुए जानवरों का दर्द बताने की कोशिश की थी।उन्होंने लिखा था, 'इस लॉकडाउन के दौरान हम में से बहुत से लोग चिंतित और पराधीन महसूस कर रहे हैं। कल्पना कीजिए की आपको अपने परिवार और घर से दूर रखा जाए तथा अपने पूरे जीवन काल के लिए जेल में बंद कर दिया जाए तो आपको कैसा महसूस होगा? जानवरों में हमारी तरह भावनाएँ होती हैं। अपने प्राकृतिक आवास और प्रियजनों से अलग होने पर वे उदासिन हो जाते हैं। हम यह क्यों माने कि हमें उनकी स्वतंत्रता छीनने का अधिकार है? जब शाजा मोरानी ने मुझे इस कार्य का हिस्सा बनने के लिए कहा, तो मैंने तुरंत अपनी सहमति दे दी क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि मैं अपनी आवाज़ बेजुबान पशुओं को दे सकती हूं। पशु बोल नहीं सकते इसलिए हमें उनकी आवाज़ बनने की जरूरत है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सभ भी ऐसा ही करेंगे।' इसके साथ उन्होंने '#जू बंद करो' भी लिखा था।


##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
श्रद्धा कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जानवर भी हमदर्दी महसूस करते हैं। (फोटो/वीडियो श्रद्धा कपूर की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XnPhmF

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......