'आने वाला पल जाने वाला हैं' गाना सुनाकर उद्धव ठाकरे ने टीवी के ब्रॉडकास्टर्स और प्रोडूसर्स का बांधा हौंसला, वीडियो कॉल के जरिए हुई मीटिंग

लॉकडाउन के चलते एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री कोकाफी गहरा असर पड़ रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने हाल ही में एक वीडियो कॉल के जरिये टेलीविजन इंडस्ट्री के कुछ जाने माने ब्रॉडकास्टर्स और प्रोडूसर्स से मीटिंग की। तकरीबन 45 मिनट तक चली ये मीटिंग टेलीविजन शो की शूटिंग शुरू करने पर थी। मीटिंग के दौरान उद्धव ठाकरे ने सभी को आश्वासन दिया कि वे इसका समाधान जल्द से जल्द निकालेंगे।
दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, प्रोडूसर जे. डी. मजीठिया ने बताया, "बहुत ही पॉजिटिव मीटिंग रही टेलीविजन प्रॉड्यूसर्स, ब्रॉडकास्टर्स और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के साथ। मीटिंग में सभी ने अपनी परेशानियां ठाकरे जी के सामने रखीं। फिलहाल इंडस्ट्री काफी नुकसाल झेल रही है। हमने उनके सामने यही बात रखी की शूटिंग जल्द शुरू होना चाहिए। हमने उन्हें भरोसा दिलाया की हम बहुत ही प्रोटेक्टेड और क्वारैंटाइन के माहौल में शूट करेंगे। उन्होंने हमसे गाइडलाइंस मांगी।
उन्होंने आगे बताया, "इसके अलावा हमने पोस्ट प्रोडक्शन की बात भी रखी। उन्होंने फिलहाल यही कहा हैं कि छोटे स्टूडियोज में काम शुरू नहीं कर सकते हालांकि इसकी भी एक सूची बनाने का प्रस्ताव हमें दिया हैं। उन्होंने पोस्ट प्रोडक्शन की सूची बनाने की राय के साथ सोशल डिस्टेन्सिंग का खास ध्यान रखने की सलाह दी हैं। उन्होंने हमें एक इंटरनल कमेटी बनाने को कहा हैं जिससे हम आपस में बातचीत करके उन तक बात पंहुचा पाए। शूटिंग के सेट्स की मुआवजा करने की भी बात रखी गई हैं। कल ही फिल्म सिटी का मुआवजा हुआ हैं। शूट कब शुरू होगा ये निर्भर करता हैं कि कितनी जल्दी मुआवजा हो।
हमने उनसे ये भी रिक्वेस्ट की है कि शूट शुरू होने से पहले मानसून फेज को भी ध्यान रखना होगा। हमें हर छोटी सी छोटी बातों की लिस्ट बनाने को बोला गया हैं जो हम जल्द से जल्द उन्हें सबमिट करेंगे । शूटिंग कब शुरू होगी, इसकी डेट अभी निर्धारित नहीं है।"

मीटिंग का माहौल थोड़ा लाइट बनाने के लिए, उद्धव ठाकरे ने एक गाने की पंक्ति भी सुनाई। इस बारे में मजीठिया बताते हैं, "बड़ा ही पॉजिटिव माहौल था। इस माहौल में हम सारे स्ट्रेस में थे लेकिन ठाकरे जी ने इस माहौल को काफी लाइट कर दिया। उन्होंने मीटिंग को गाने की पंक्ति बोलकर खत्म किया - 'आने वाला पल जाने वाला हैं'। उन्होंने ये कहकर हमारी हिम्मत बढ़ाई की ये वक्त भी बीत जाएगा। पूरी इंडस्ट्री का माहौल समझकर हमें कम्फर्टेबल किया गया। मैं उनका धन्यवाद देना चाहूंगा।"
इस मीटिंग में सोनी चैनल से एन.पी.सिंह, जी चैनल से पुनीत मिश्रा, वाइकोम 18 से राहुल जोशी और स्टार चैनल से मिस्टर माधवन शामिल थे। वहीं प्रोडूसर्स की टीम से एकता कपूर, नितिन वैद्य, आदेश बांदेकर, दीपक धर और अभिषेक रेग भी थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Uddhav Thackeray dazzled TV broadcasters and producers by singing the song 'Aaane Pal Pal Jaane Hain', on a video call meeting


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36wVJfo

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......