करनवीर बोहरा ने निकाला रामायण के युद्ध का लवयात्री के चोगाड़ा सॉन्ग से एपिक कनेक्शन

एक्टर करनवीर बोहरा ने रामायण शो की एक क्लिप का फिल्म लवयात्री से अनूठा कनेक्शन निकाला है। इस सीन में लंका में चल रहे युद्ध के दौरान लक्ष्मण के पीछे नजर आ रहा सैनिक ऐसे तलवार चला रहा है जैसे उसने डांडिया पकड़ा हो। करनवीर ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसके बैकग्राउंड में चोगाड़ा सॉन्ग चल रहा है।

इसके कैप्शन में वे लिखते हैं- मुझे यह पोस्ट करना ही पड़ा, क्योंकि हम सोचते थे कि उन्होंने क्या ऐतिहासिक वॉर पीस बनाया है गेम ऑफ थ्रोन्स की तरह।साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि जब आपको अपने काम का पूरा पैसा नहीं मिलता। हालांकि करनवीर के इस पोस्ट के बाद उन्हें ट्रोल भी किया गया।

करनवीर की इस पोस्ट पर मिक्स रिएक्शन आए हैं। किसी ने इसे मजेदार बताते हुए कहा कि बेचारा मजबूरी में लड़ रहा है और टाइम काट रहा है। तो किसी ने इसे रामायण जैसे ऐतिहासिक युद्ध और ग्रंथ का अपमान बताया। कुछ यूजर्स तो इतने खफा हो गए कि उन्होंने करनवीर को अनफॉलो करने तक की बात कह डाली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो-वीडियो करनवीर केे इंस्टाग्राम से साभार


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ls20PT

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......