करीबी दोस्त ने प्रेक्षा के सुसाइड की वजह पर उठाए सवाल, बोले- ‘करियर को लेकर वो सुसाइड नहीं कर सकती, कुछ और वजह है’ 

'क्राइम पेट्रोल', 'लाल इश्क' और 'मेरी दुर्गा' जैसे शोज की एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने सोमवार देर रात अपने गृह नगर इंदौर में आत्महत्या की। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रेक्षा लॉकडाउन लगने के कारण मुंबई से अपने घर इंदौर लौटी थीं और पिछले एक साल से काम न मिलने की वजह से डिप्रेशन में थीं। हालांकि, प्रेक्षा के करीब दोस्त आत्म प्रकाश मिश्रा का मानना हैं की वह काम ना मिलने की वजह से ऐसा कदम नहीं उठा सकती हैं।
दूसरों की खुशियों में अपनी खुशी ढूंढ लेती थी प्रेक्षा
दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, आत्म ने बताया, "मैं वास्तव में नहीं जानता की आखिरकार ऐसा क्या हुआ प्रेक्षा के साथ जिसकी वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठाया। तकरीबन पिछले दो साल से हम एक दूसरे के संपर्क में हैं और वो उन लड़की में से थी जो दूसरों की खुशियों में अपनी खुशी ढूंढ लेती थी। पाजिटिविटी का भण्डार थी प्रेक्षा, दूसरों को प्रेरित करती रहती थी। समझ नहीं आ रहा की वो अपनी जान कैसे ले सकती हैं? हम सभी दोस्त सदमे हैं हैं। यदि उसने अपना जीवन खत्म कर लिया है, तो आप कल्पना कर सकते हैं कि उसने कितनी दृढ़ता से ये कदम उठाया होगा। एक हफ्ते पहले मेरी उससे बात हुई थी और एक बार भी उसने काम ना मिलने की बात नहीं कहीं थी। उसने अपने करियर को लेकर सुसाइड नहीं किया हैं। जरूर कुछ और बातें होंगी जो वो किसी से बता ना पाई।"
मां बाप भी चाहते थे कि वो अपना घर बसा ले
माना जा रहा हैं की प्रेक्षा के घरवाले उसे शादी के लिए भी जोर दे रहे थे। इस बारे में आत्म बताते हैं, "प्रेक्षा इंदौर से मुंबई आई थी अपने सपने पुरे करने के लिए। जाहिर हैं हर मां बाप की तरह उसके मां बाप भी चाहते थे कि वो अपना घर बसा ले। इस बात को लेकर वो थोड़ी बहुत चिंतित रहती थी लेकिन वो इस बात को लेकर सुसाइड कर ले, ऐसा नहीं था। उसे घर में रहना पसंद नहीं था, वो मुंबई बहुत सपने लेकर आई थी। हो सकता हैं, जब वो घर गई हो तो कुछ हुआ हो या लॉकडाउन में जाकर घर में फंस गई हो। किसे पता है क्या था उसे दिमाग में। हां लेकिन, पैसों को लेकर भी कभी कोई चिंता वाली बात उसने मुझसे शेयर नहीं की थी। मुंबई जैसे शहर में भी वो अच्छा खासा गुजारा कर रही थी।"
खुद को बड़े स्क्रीन पर देखने का सपना था

प्रेक्षा ने एक फिल्म 'सखा' भी की थी हालांकि पिछले दो सालों से वह रिलीज नहीं हो पाई। आत्म की माने तो इस बात को लेकर प्रेक्षा थोड़ी निराश भी थी। वे कहते हैं, "प्रेक्षा की फिल्म का जब ट्रेलर लॉन्च हुआ था तब वह बहुत खुश थी। खुद को बड़े स्क्रीन पर देखना कौन एक्टर नहीं चाहता? हालांकि दो साल हो गए, उसकी फिल्म सखा रिलीज नहीं हो पाई जिसे लेकर वो थोड़ी निराश थी। खुद को बड़े स्क्रीन पर देखने का सपना था, वो खुशी अब उसे कभी नहीं मिल पाएंगी। लेकिन इस बात से वो कभी डिमोटिवेट नहीं हुई। कई सारे सवालों के जवाब वो अपने साथ ही लेकर चली गई।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A close friend raised questions on the reason for preksha mehta's suicide, said- 'She cannot do suicide for her career, there is some other reason'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eu2Hoj

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......