अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो, बोले- काश ऐसी भी हवा चले, कौन किसका है पता चले

वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बड़े ही दार्शनिक अंदाज में कहा 'काश ऐसी भी हवा चले, कौन किसका है पता चले'। इस वीडियो में वे अपने घर में बेहद रिलेक्स मूड में दिखाई दिए।

अनुपम पिछले कई दिनों से ट्विटर पर इसी तरह के वन लाइनर शेयर कर रहे हैं। वे देश में जारी लॉकडाउन का पूरी ईमानदारी के साथ पालन कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने बताया था कि उन्हें अमेरिका से मुंबई लौटे दो महीने पूरे हो चुके हैं और इस बीच वे बिल्कुल भी घर से बाहर नहीं निकले हैं।

बुजुर्ग कश्मीरी पंडित महिला का वीडियो शेयर किया था

एक दिन पहले अनुपम ने एक बुजुर्ग कश्मीरी पंडित महिला का वीडियो शेयर किया था। जिसके साथ उन्होंने लिखा था, 'ये डरावना वीडियो एक रिफ्यूजी कश्मीरी पंडित की दादी का है। जो किसी भी कश्मीरी पंडित की दादी का हो सकता है, जो 30 साल से भी अधिक समय से कश्मीर से पलायन का दर्द झेल रहे हैं। मैंने उनके पोते राहुल भट्ट से बात की, जिन्होंने ये वीडियो बनाया है। 4 लाख कश्मीरी पंडितों की कहानी एक जैसी है।'

##

हैसियत से बढ़चढ़कर बात करना बुरा है

##

फूंक मारकर हम दीये बुझा सकते हैं

##

सवाल जहर का नहीं था

##

उन लोगों को याद कर

##

मुश्किल जरूर है मगर

##

बताया था दो महीने का सबक

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अनुपम खेर 20 मार्च को अमेरिका से भारत आए थे और तब से ही लॉकडाउन की वजह से घर में हैं। (फोटो/वीडियो अनुपम की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XaqzqZ

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......