जब 'रामायण' की शूटिंग के बाद बाल-बाल बचे थे सुनील लहरी, हाईवे पर कार चलाते-चलाते लग गई थी नींद
रामानंद सागर की 'रामायण' के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी की मानें तो इस शो की शूटिंग के दौरान एक बार-बार वे बाल-बाल बचे थे। उन्होंने ट्विटर पर शो का यह बिहाइंड द सीन किस्सा साझा किया। सुनील के मुताबिक, यह मिथिला सीक्वेंस में तब की बात है, जब सीता स्वयंवर शूट किया जा रहा था।
मुंबई से शूट के लिए अपनी कार से निकले थे सुनील
सुनील बताते हैं कि इस सीक्वेंस के शूट के लिए वे सुबह 4 बजे मुंबई से उमरगांव के गए थे। कार भी वे खुद ही ड्राइव कर रहे थे। वापस आकर उन्हें एक अन्य शूट भी पूरा करना था। इसलिए उन्होंने रामानंद सागर से उन्हें जल्दी फ्री करने के लिए कह रखा था। लेकिन सीक्वेंस शूट करते-करते उन्हें अगले दिन सुबह के 3 बज गए।
कार चलाते-चलाते रास्ते में लग गई थी नींद
सुनील के मुताबिक, जैसे ही शूट पूरा हुआ, वे मुंबई के लिए रवाना हो गए। चूंकि 24 घंटे से वे सोए नहीं थे। इसलिए पता भी नहीं चला कि कब उनकी नींद लग गई। जब उनकी आंख खुली तो उन्होंने खुद को कार समेत हाईवे से नीचे एक खेत में पाया। हालांकि, उन्हें चोट नहीं आई और न ही कार में कोई खरोंच आई।
इसके बाद उन्होंने कार स्टार्ट की और हाईवे पर एक रेस्टोरेंट में जाकर मुंह धोया और फ्रेश हुए। फिर मुंबई के लिए रवाना हुए। सुबह करीब 8 बजे वे मुंबई पहुंच गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cjDuMr
Comments