जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा के ब्वॉयफ्रेंड इबन ने दिए संकेत, कर रहे हैं शादी की प्लानिंग
जैकी श्रॉफ की बेटीकृष्णाऔर उनके ब्वॉयफ्रेंड इबन हायम्स अपनी पहली मुलाकात की एनिवर्सरी सेलिब्रेटकरने के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव आए। इबन लॉकडाउन का शुरुआती समय कृष्णा के मुंबई स्थित घर पर बिताने के बाद अपनी फैमिली के पास वापस ऑस्ट्रेलिया चले गए हैं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस दौरान उन्होंने फैन्स से इंटरैक्ट भी किया और उनके सवालों के जवाब भी दिए।
इबन ने कहा, हम एनिवर्सरी का मौका आप सबके साथ सेलिब्रेट करना चाहते थे। इबन ने इस दौरान यह भी बताया कि कुछ पेपरवर्क होने के बाद कृष्णा ऑस्ट्रेलिया आ जाएंगी और उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगी।
शादी की प्लानिंग कर रहे दोनों: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान फैन ने कृष्णा-इबन से पूछा कि क्या आप दोनों ने शादी कर ली है जिसके जवाब में इबन ने कहा, शादी की प्लानिंग है लेकिन अगर शादी हो चुकी होती तो हमारे हाथ में रिंग होती, है न?
बास्केटबॉल के इंटरनेशनल प्लेयर हैं इबन: इबन की बात करें तो वह कभी इजराइल तो कभी ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में रहते हैं। पुणे में जन्मे इबन बास्केटबॉल के इंटरनेशनल प्लेयर हैं। उनके पास ऑस्ट्रेलिया और इजरायल की नागरिकता है और म्यूजिक से भी उन्हें काफी लगाव है।
पर्दे के पीछे काम कर रहीं कृष्णा: 26 साल की कृष्णा ट्रांसजेंडर कम्युनिटी पर एक डॉक्युमेंट्री डायरेक्ट कर चुकी हैं, जिसे उन्होंने खुद शूट किया था। एक एंटरटेनमेंट साइट को दिए इंटरव्यू में कृष्णा ने अपने करियर के बारे में बताया था, "पहले तो मैं बॉलीवुड में आने का सोचती थी लेकिन बाद में मुझे लगा कि मैं इससे ज्यादा अच्छा कर सकती हूं। मैं बॉलीवुड का भी अनुभव लेना चाहती थी इसलिए मैंने 'मुन्ना माइकल' के मेकर्स के साथ काम किया।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SYTHPB
Comments