वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों की तारीफ करते दिखे सैन्य अफसर, अनुपम ने लिखा- हम यूं ही सबसे अच्छे नहीं हैं

अनुपम खेर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें भारतीय सेना का एक अधिकारी, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की तारीफ करते हुए उनका हौसला बढ़ाते नजर आ रहा है। अधिकारी ने कोविड-19 की स्थितियों से निपटने के लिए पुलिस विभाग द्वारा किए गए कामों की तारीफ की। इस वीडियो को अनुपम ने हाल के दिनों का सबसे प्रेरक वीडियो बताया।

इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, 'मोटिवेशनल वीडियो: ऐसे ही नहीं हम सबसे अच्छे हैं। ये कोविड 19 के समय के दौरान मेरे देखे हुए सबसे प्रेरणादायक वीडियो में से एक है। जिसमें भारतीय सेना का एक अधिकारी हमारी पुलिस और होमगार्ड के जवानों द्वारा किए गए कामों की सराहना कर रहा है। प्रशंसा के उनके शब्दों को सुनिये। जय हिंद।' अऩुपम को ये वीडियो वाट्सऐप के जरिए मिला था।

सेना के अधिकारी ने की पुलिसकर्मियों की तारीफ

वीडियो में एसयूवी में सवार भारतीय सेना के एक अधिकारी सड़क पर ड्यूटी कर रहे पुलिस और होमगार्ड के जवान को पास बुलाकर कहते हैं, 'पहली बार दुनिया में ना सबको गर्व हो रहा है कि हिंदुस्तानी पुलिस इतना अच्छा काम कर रही है। आपको अच्छा लग रहा है कि नहीं लग रहा। पहली बार फौज को आपके ऊपर गर्व है, कि हमारे देश की पुलिस इतना अच्छा काम कर रही है और हमारे जवानों ने ये बोला है कि साब जितने पुलिसवाले हैं, सबको मिठाई खिलाओ। तो ये हमारी तरफ से थोड़ी भेंट है।'

अधिकारी ने कहा- हमें आप पर बहुत नाज है

आगे इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा, 'क्योंकि पूरे कोविड के मौसम में जब सब लोग इतने टेंशन में घूम रहे थे, आप अकेली फौज हो जो अपनी नौकरी एकदम बढ़िया से कर रहे हो। पॉपुलेशन कंट्रोल, ट्रैफिक कंट्रोल, क्राइम रोका था आपने। हमें बहुत नाज है बेटा आप पर। अपने चौकी इंचार्ज को भी बताना। हमारी तरफ से धन्यवाद, राम-राम और बहुत दुआएं आपको। होमगार्ड वाले भी आपके साथ लगे हुए हैं। देखिए कितना बढ़िया काम है। ऐसे ही लगे रहना बेटा। और ये हिंदुस्तानी फौज के जवानों की तरफ से है, उन्होंने ही बनाया है। थैंक यू जय हिंद।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अनुपम खेर ने इस वायरल वीडियो को कोविड 19 के समय के सबसे मोटिवेशनल वीडियो में से एक बताया। (फोटो/वीडियो अनुपम की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LQF393

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......