अनंत महादेवन ने दोहराए फौजी की शूटिंग के किस्से, बोले- 'शाहरुख खान को मारने पत्थर लेकर दौड़ पड़े थे डायरेक्टर कर्नल कपूर'
एक्टर, स्क्रिप्ट राइटर और डायरेक्टर अनंत महादेवन जल्द ही टेलीविजन पर लिखी गई किताब वन्स अपोन ए प्राइम टाइम लेकर आ रहे हैं। इस किताब में उन्होंने अपनी 40 साल की टेलीविजन जर्नी पर कई दिलचस्प बातें लिखी हैं। हाल ही में भास्कर से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने किताब की जानकारी देनें के साथ-साथ फौजी सीरियल के भी कुछ यादगार किस्से सुनाए हैं।
जिंदा रहते हुएखुदको मृत देख लिया: अनंत महादेवन के गुजरने की अफवाह से इंडस्ट्री सकते में आ गई थी। लोग खैरियत जानने के लिए उन्हें फोन करने लगे। जब उनसे बात हुई तब वह कहने लगे, वक्त इतना खराब चल रहा है कि लोगों के दिमाग में शायद नेगेटिव थॉट के अलावा और कुछ आ नहीं रहा है। मुझे लगता है कि हर आर्टिस्ट को उनके जिंदा रहते ही एक बार मीडिया जरूर मार देती है। यह एक तरह से अच्छा भी है कि हम अपने को जीते जी ही मृत देख लेते हैं। फिलहाल मैं सपरिवार सहित सकुशल हूं।
शाहरुख ने फौजी के लिए कटवाए लंबे बाल: फौजी सीरियल में अभिमन्यु के किरदार के लिए शाहरुख खान से पहले और भी कई कैंडिडेट थे, लेकिन जब कर्नल कपूर उन्हें ट्रेनिंग देने लगे तब वह सब आउट हो गए। आखिर में शाहरुख खान बचे। लेकिन शाहरुख खान को ट्रेनिंग देना इतना आसान नहीं था, क्योंकि इसके लिए शाहरुख को अपने लंबे बाल कटवाने पड़े।
फौजी के सेट पर लेट आते थे शाहरुख: एक बार तो कर्नल कपूर शाहरुख खान को मारने के लिए पत्थर लेकर दौड़ पड़े। आगे-आगे शाहरुख खान तो पीछे कर्नल कपूर थे। वजह यह थी कि शाहरुख खान शूटिंग के लिए सेट पर लेट आते थे। खैर जैसे-तैसे मामला शांत हुआ। अगर फौजी ने शाहरुख खान को बनाया तो शाहरुख ने फौजी को भी बना दिया। दोनों तरफ से इक्वेशन बराबर हो गया।
फौजी का दूसरा भाग भी बन सकता था:फौजी- 2 भी बनने वाला था। इसके कुछ एपिसोड देहरादून में शूट भी किए गए, लेकिन इसमें चैनल के साथ बहुत सारे प्रॉब्लम आए, जिसकी वजह से इसे बंद करना पड़ा।
टेलीविजन पर पहली बार लिखी गई किताब: अगले हफ्ते मेरी किताब वंस अपॉन ए प्राइम टाइम आने वाली है। यह टेलीविजन पर आने वाली पहली किताब होगी। इसमें अपनी ऑलमोस्ट 40 वर्षों की जर्नी और बड़े-बड़े दिग्गजों यश चोपड़ा, बासु चटर्जी, ऋषिकेश मुखर्जी, गुलजार साहब, सत्यजीत साहब, सई परांजपे, श्याम बेनेगल, गोविंद निहलानी, कुंदन शाह, कर्नल कपूर, अजीज मिर्जा, हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन रमेश सिप्पी आदि ने जो काम किया है, वह सब एक ऑटोबायोग्राफी की तरह किताब में लिखा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35TOrSp
Comments