पराग त्यागी के पिता का गाजियाबाद में निधन, दो दिन बाद फ्लाइट लेकर शेफाली जरीवाला के साथ घरवालों से मिलने पहुंचे एक्टर

टेलीविजन एक्टर पराग त्यागी के पिता का गाजियाबाद में 25 मई को निधन हो गया है। खबर मिलते ही एक्टर अपनी पत्नी शेफाली जरिवाला के साथ मुंबई से रवाना होकर घरवालों के पास पहुंचे हैं। उनकेपिता की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मुंबई से गाजियाबाद सफर करनेकेदौरानशेफाली ने भी मुंबई एयरपोर्ट को वीरान देख एक भावुक पोस्ट शेयर की है।
गाजियाबाद के लिए रवाना हुईं शेफाली एक लंबे समय बाद एयरपोर्ट पहुंची। उन्होंने इसका अनुभव सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है। एयरपोर्ट पर फेस शील्ड और मास्क पहने हुए कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक मुंबई एयरपोर्ट। इससे पहले ये इतना वीरान कभी नहीं था। मैं बोल सकती हैं कि जिंदगी के बिना। ये एक दुखद यात्रा का अनुभव रहा है। ना गले मिलना, ना किसेज सिर्फ डर। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि ये सब नॉर्मल हो जाए, मगर फिर सोचती हूं कि शायद अब यही नॉर्मल है। और अब इसे अपनाने की जरुरत है’।

अपने पिता के निधन पर बात करते हुए पराग ने इंडिया फॉरम को बताया कि उनके पिता एक लंबे समय से बीमार थे। उन्हें डायलिसिस के लिए ले जाया गया था मगर रास्ते में ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया। खबर मिलने के बाद बुधवार को पराग और शेफाली मुंबई से गाजियाबाद पहुंचे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि अगर उन्हें फ्लाइट नहीं मिलती तो वो सड़क के रास्ते रवाना होते।

माता पिता के साथ पराग त्यागी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Parag Tyagi's father dies in Ghaziabad, two days later, actor took flight to meet family members with Shefali Jariwala


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XBhRBk

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......