किसिंग सीन के चलते पैरेंट्स को टीजर भेजने में शर्म आ रही थी आशा नेगी को, रितविक को लेकर कहा- नो कमेंट

एक्ट्रेस आशा नेगी ऑल्ट बालाजी की फेमसवेब सीरीज 'बारिश 2' में फिर नजर आने वाली हैं। पहले सीजन की सफलता के बाद आशा दूसरे सीजन में चौंकाने वाली हैं। वे पहली बार ऑन स्क्रीन किसिंग सीन कर रही हैं। बीते दिनों उनके और रितविक धनजानी केब्रेकअप की खबरें भी उड़ीं।हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान आशा ने बताया की बारिश-2 में शरमन जोशी के साथकिसिंग सीन शूट करना उनके लिए बड़ा मुश्किलथा। आशा ने बड़ी समझदारी सेबातचीत के दौरान अपने पर्सनल रिलेशनशिप पर कोई बात नहीं की।

पहले कामयाब सीजन के बाद 'बारिश 2' को 6 मई से ऑल्ट बालाजी ऐप पर स्ट्रीम किया गया है। इसका पहला सीजन 2019 में आया था। पिछले सीजन की ही तरह इस बार भी शरमन जोशी और आशा नेगी लीड किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।

टीजर फॉरवर्ड करने में आ रही थी शर्म: जब टीज़र रिलीज़ हुआ और उसमे कुछ किसिंग सीन थे तो मम्मी पापा को वो टीज़र फॉरवर्ड करने में बहुत शर्म आ रही थी। काफी सोचने के बाद, मैंने टीजर और ट्रेलर भेज दिया। आमतौर पर तो वो बहुत जल्द रियेक्ट करते हैं लेकिन इस बार नहीं। उन्होंने कुछ बात ही नहीं की, हां मेरे दूसरे फैमिली मेंबर्स मुझे जरूर चिड़ा रहे थे।

किसिंग सीन करने में हुई दिक्कत: पहली बार ऑन स्क्रीन किसिंग सीन करने के एक्सपीरिएंस को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया, टीम ने इस तरह के सीन्स काफी सिंपल तरीके से शूट किएहैं। हां, लेकिन इंकार नहीं करुंगी की थोड़ी ऑकवर्ड जरूर थी (हंसते हुए)। मेरे को-स्टार शरमन जोशी को किसिंग सीन के बहुत अनुभव हैं उन्होंने मुझे काफी कम्फर्टेबल कर दिया था। सीन करतेवक्त सोच लिया था की ज्यादा टैक्स नहीं दूंगी नहीं तो फिर से किस करना पड़ेगा। ये मेरा पहली ऑन-स्क्रीन किसिंग था जिसे मेरे लिए शुरूआती में शूट करना थोड़ा कठिन था।

फेलियर और डिप्रेशन का सामना कर चुकी हूं: मैंने दो शोज किये थे जो एक-दो महीनों में बंद हो गए थे। वो फेलियर जब देखा तब मैं बहुत उदास और डिप्रेस्ड हो गई थी। उसके बाद मैंने जल्दबाजी में काम ना करने का फैसला लिया। अब जब तक मुझे कोई इंटरेस्टिंग प्रोजेक्ट नहीं मिलता तब तक मैं टेलीविजन शो नहीं करुंगी। मैं एक बार फेलियर और डिप्रेशन का सामना कर चुकी हूं अब फिर से नहीं मुड़ना चाहती।

स्क्रीन पर खुद को 'लेडी जेम्स बांड' के रोल में देखना चाहती हूं: आगे चलकर मैं कुछ वीमेन-ओरिएंटेड कांसेप्ट का हिस्सा बनना चाहती हूं जहां मेरे हाथ में पिस्टल हो और कुछ एक्शन सीन करने का मौका मिले। स्क्रीन पर खुद को 'लेडी जेम्स बांड' के रोल में देखना चाहती हूं।अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आकर कुछ हटकर करना है।

रितविकधनजानी से आपके ब्रेकअप की चर्चा हैं: कुछ दिनों पहले खबरें थीं कि रितविक और आशा का ब्रेकअप हो गया है। ऐसे में जब एक्ट्रेस से उनके रिश्ते में दरार की बात की गई तो उन्होंने इसका जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, मैं पर्सनल लाइफ पर किसी तरह का कमेंट नहीं करना चाहती, सॉरी।

अफवाहोंसे फैमिली को बहुत तकलीफ होती हैं: मीडिया में जब भी पर्सनल लाइफ से जुडी खबरें आती हैं तब उससे डील करना बहुत मुश्किल होता हैं। मुझसे ज्यादा मेरी फैमिली को तकलीफ होती हैं। इस इंडस्ट्री का हिस्सा रहकर हम तो स्ट्रांग बन जाते हैं हालांकि घरवाले इससे डील नहीं कर पाते हैं। लेकिन अब धीरे धीरे वो समझ गए हैं की उनकी बेटी एक एक्टर हैं और मेरे साथ कुछ भी हो खबरें तो बनेगी ही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Asha Negi was afraid to send baarish 2 teasers to parents due to kissing scene, shares how was the reaction


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dkv47E

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......