नुसरत भरुचा ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद, परिवार के साथ उठा रही हैं सेवई का लुत्फ

लॉकडाउन के चलते जहां कुछ सेलेब्स काम कोयाद कर रहेहैं वहीं इस बीच त्यौहार पड़ जाने से कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्हें परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिला है। एक्ट्रेस नुसरत भरुचा भी इस साल अपने परिवार के साथ ईद मना रही हैं। इस खास मौके परएक्ट्रेस ने बधाई देते हुए परिवार के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं।

नुसरत ने शनिवार शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फैंस को ईद की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बोहरी ईद आप सबको। मेरे परिवार की ओर से आपके परिवार को'। बता दें कि एक्ट्रेस बोहरा कम्यूनिटी से ताल्लुक रखती हैं जिसके चलते उन्होंने रविवार को ईद मनाई है।

सामने आई तस्वीर में 'ड्रीम गर्ल' एक्ट्रेस मेहरून कुर्ता पहने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस बीच सेवई का लुत्फ उठाते हुए और अपनी केट नोआह के साथ पोज करते हुए भी तस्वीरें शेयर की हैं। नुसरत की पोस्ट में कई सेलेब्स समेत फैंस भी उन्हें ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म 'छलांग' में दिखने वाली हैं। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म की रिलीड डेट 12 जून रखी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nusrat Bharucha wishes fans a happy bohri Eid, enjoying Sevai with the family


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A7g0fb

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......