अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शिविन नारंग, सर्जरी के बाद पोस्ट शेयर कर हेल्थ केयर स्टाफ का जताया आभार 

लॉकडाउन के बीच शिविन नारंग के साथ घर पर ही हादसा हो गया जिसके बाद उन्हें तुरंत कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल से ठीक होकर शिविन बुधवार को घर वापस पहुंच चुके हैं जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंटसे देते हुए अस्पताल के मेडिकल स्टाफ का आभार जताया है।

'बेहद 2' एक्टर शिविन अपने घर के कांच के टेबल में गिर गए थे जिससे उनके बाहिने हाथ में गहरी चोट आई थी। दो दिन पहले शिविन को सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाया गया था जहां से अब वो डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अस्पताल की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'सब ठीक है। मैं घर वापस आ चुका हूं। मेरे साथ घर पर एक हादसा हो गया था। मुझे बुरी तरह चोट आई थी जिसके लिए मुझे सर्जरी करवानी पड़ी'।

आगे उन्होंने अस्पताल के हेल्थ केयर स्टाफ के लिए लिखा, 'शुक्रिया डॉक्टर्स और स्टाफ। आपने इस मुश्किल वक्त में भी मेरी खूब केयर की। मुझे याद है हॉस्पिटल के एक स्टाफ ने कहा था, सर हम नहीं करेंगे तो कौन करेगा। रियल हीरोज'। इससे पहले भी 'बेहद 2' के एक सीन के दौरान शिविन के साथ बड़ा हादसा होते हुए टल चुका है। वहीं 1 जनवरी को भी शिविन को हेयरलाइन फ्रेक्चर के चलते एडमिट करवाया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shivin Narang,gets discharged from the hospital after surgery, expressed his gratitude to the health care staff by sharing the post


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35FZqic

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......