लॉकडाउन के बीच ‘तेरे बिना’ गाने का टीजर हुआ रिलीज, गाने रोमांस करते नजर आए सलमान-जैकलीन
लॉकडाउन के बीच सलमान और जैकलीन अपने फैंस के लिए एक रोमांटिक सॉन्ग लेकर आए हैं। 12 मई को रिलीज होने वाले गाने ‘तेरे बिना’ को सलमान खान ने अपनी बेहतरीन आवाज दी है। हाल ही में इस गाने का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है जिसमें सलमान-जैकलीन की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने मिल रही है।
जैकलीन फर्नांडिस ने इस गाने का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए टीजर रिलीज होने की जानकारी दी है। इसके साथ उन्होंने मदर्स डे की बधाई देते हुए लिखा,‘तेरे बिना। हैप्पी मदर्स डे’। गाने के टीजर को सलमान खान के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है।
‘तेरे बिना’ गाने को सलमान के एसके टीवी प्रोडक्शन ने बनाया है। गाने को निर्देशित करने के साथ सलमान खान ने इसमें अपनी आवाज भी दी है वहीं गाने के लिरिक्स शब्बीर अहमद ने तैयार किए हैं।
पनवेल फार्म हाउस में हुई है गाने की शूटिंग
लॉकडाउन के दौरान इस गाने को सलमान खान के पनवेल फार्महाउस में शूट किया गया है। हाल ही में सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो ‘लॉकडाउन कन्वर्सेशन’ में गाने की मेकिंग पर बात की है। वीडियो में सलमान-जैकलीन ने बताया है कि लाइटिंग से लेकर मेकअप और कॉस्ट्यूम का सारा काम उन्होंने खुद ही किया है। इससे पहले भी सलमान अपनी आवाज में ‘प्यार कोरोना’ गाना भी शेयर कर चुके हैं। तेरे बिना गाने को 12 मई को रिलीज किया जाएगा।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cjQZvR
Comments