पिता के निधन के दो दिन बाद शनिवार देर रात घर पहुंच सकीं बेटी रिद्धिमा, ऋषि के पाली वाले घर पर हुई प्रेयर मीट

बॉलीवुड के लीजेंड्री एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। उस वक्त उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर दिल्ली में थीं। जो लॉकडाउन की वजह से अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं। बाद में दिल्ली प्रशासन द्वारा रिद्धिमा को मुंबई आने की विशेष अनुमति मिली। रिद्धिमा 1 मई की सुबह दिल्ली से बाय रोड मुंबई के लिए रवाना हुईं थीं, और करीब 40 घंटे में 1400 किमी का सफर तय करकेशनिवार देर रात मुंबई पहुंच सकीं।

बेटी के आने के बाद हुई प्रेयर मीट : ऋषि कपूर के निधन के चौथे दिन उनके पाली वाले घर पर प्रेयर मीट हुई। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। जिसमें नीतू कपूर के साथरणबीर बैठे हुए नजर आ रहे हैं, उनके सिर पर पगड़ी है।इन दोनों के बीच में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की तस्वीर रखी हुई है। रिद्धिमा इस प्रेयर मीट से कुछ देर पहले ही घर पहुंच पाईं।

##

फेसटाइम से किए अंतिम दर्शन : रिद्धिमा ने पिता ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन फेसटाइम कॉल के जरिए किए थे। आलिया भट्‌ट ने रिद्धिमा को कॉल करके उनके पिता के अंतिम संस्कार की रस्में और अंतिम दर्शन कर पाने में मदद की थी। रिद्धिमा के साथ उनकी बेटी समारा भी थीं। सफर के दौरान रिद्धिमा ने अपनी और पिता की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। जिनमें उन्होंने लिखा था - प्लीज पापा आप वापस आ जाओ न।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Daughter Riddhima Kapoor reached home two days after her father Rishi Kapoor on Saturday night


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SvPbYv

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......