अनुपम खेर ने दो हॉलीवुड कलाकारों की तस्वीरें शेयर कीं, बोले- इन्हीं की वजह से मैंने अभिनय सीखा

अनुपम खेर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखते हुएहॉलीवुड के दो महान कलाकारों रॉबर्ट डी नीरो और एल पेचिनो के फोटोज शेयर किए। उन्होंने कहा किये दोनों मेरी प्रेरणा है और पिछले 45 सालों से दुनियाभर के कलाकारों को प्रेरित करते आ रहे हैं। अनिल कपूर ने भी उनकी बात का सपोर्ट करते हुए दोनों की लंबी उम्र की कामना की।
अनुपम ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'एक दोस्त ने मुझे ये तस्वीरें भेजी हैं। ये दोनों तस्वीरें पिछले 45 सालों से 'अभिनय' को परिभाषित कर रही हैं। रॉबर्ट डी नीरो और एल पेचिनो दुनियाभर के अभिनेताओं को प्रेरित करते रहे हैं। ये दोनों ही वो कारण हैं, जिन्हें देखकर मैंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा जाकर अभिनेता बनने का औपचारिक प्रशिक्षण लेने का निर्णय लिया था।'

दोनों को बताया अंतर्राष्ट्रीय कोष

अनुपम ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'ये वही हैं, जिन्होंने मुझे अपना एक्टिंग स्कूल 'एक्टर प्रिपेयर्स' को खोलने के लिए प्रेरित किया। ये दोनों वैश्विक सिनेमा के 'अंतर्राष्ट्रीय कोष' हैं। ईश्वर इन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन दे। #गॉडफादर्स'
अनिल कपूर ने भी सपोर्टकिया

बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर ने भी खेर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'तस्वीरें पसंद आईं, खासकर वर्तमान वाली... दुनियाभर के सभी अभिनेताओं के राजा और उन सभी की प्रेरणा दोनों महान कलाकारलंबे समय तकजिएं।'


दोनों कर चुके 'द गॉडफादर्स' में काम

एल पेचिनो और रॉबर्ट डी नीरो दोनों ही अमेरिकी अभिनेता हैं। इनमें से पेचिनो का जन्म 25 अप्रैल 1940 को हुआ था। 80 साल के हो चुके पेचिनो ने अपने करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वहीं रॉबर्ट डी नीरो का जन्म 17 अगस्त 1943 को हुआ था।77 साल के हो चुके नीरो 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। ये दोनों कलाकार हॉलीवुड की फेमस फिल्मसीरीज 'द गॉडफादर्स' में भी काम कर चुके हैं। इस सीरीज की तीन फिल्में1972, 1974 और 1990 आई थीं। अल पेचिनों ने इन तीनों काम किया, जबकि नीरो ने सिर्फ दूसरी फिल्म में ही काम किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अनुपम खेर ने रॉबर्ट डी नीरो और एल पेचिनो के फोटोज शेयर किए। (फोटो/वीडियो अनुपम खेर के सोशल मीडिया अकाउंट से)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z5Hg8A

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......