लॉकडाउन के कारण मां को मिस कर रहे मनीष पॉल ने राघव सच्चर के साथ गाया 'मेरी मां'

मनीष पॉल अपनी अदाकारी और सेंस ऑफ ह्यूमर से सबकादिल जीतते हैं।वन लाइनर के मास्टर और सुल्तान ऑफ स्टेज मनीष मुंबई में हैं। लॉकडाउन के कारण वे अपनी मां के पास दिल्ली नहीं जा पाए। लेकिन मदर्स डे पर उन्होंने अपनी मां को तारे जमीं पर फिल्म का मेरी मांसॉन्ग डेडिकेट किया है।

मनीष पैरेंट्स कोबहुत याद कर रहे हैं। इस बार मदर्स डे के लिएउन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। मनीष नेयह गाना इंस्टाग्राम पर शेयर किया है औरलिखा है- " यह स्पेशल गाना है और मेरी मांभी स्पेशल है। मेरा गाना हमेशा से मांको पसंद है। वे जब भी कहती हैं मिकी गाना सुना दे, तब मैंबस शुरू हो जाता हूं।फिर वह घर हो, कोई पार्टी हो या मार्केट के बीचों-बीच, तो आज उनके लिए गाना बनता है। यह जो भी कॉन्फिडेंस है उनके वजह से और में धन्यवाद कहता हूं। आशा करता हूंलॉकडाउन खत्म हो और मैंआपसे जल्द ही मिलूंगा। मुझे बहुत कुछ कहना है पर तुझे सब है पता मेरी मां।

इस लॉकडाउन में जहां हर कोईमहामारी से पीड़ित है, तब इस संकट के समय में मनीष ने अपने स्टाफ की देखभाल करने से लेकर दान देने और जागरूकता पैदा करने तक उन्होंने हर संभव मददकी है। फ़िलहाल मनीष घर पर हैं और 'क्या बोलती पब्लिक' शो की मेजबानी कर रहे हैं, यह सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो मनीष पॉल के इंस्टाग्राम से साभार


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SNEMrm

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......