टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने शेयर की बेटी की पहली झलक, लिखा- ‘आखिरी सांस तक तुम्हारी रक्षा करुंगी’

'मेरी आशिकी तुमसे ही' और 'बालिका वधू' जैसे बेहतरीन शोज का हिस्सा रह चुकीं टीवी एक्ट्रेस स्मृति ने 15 अप्रैल को अपनी पहली बेटी को जन्म दिया है। अब एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है जिसमें वो बेटी के माथे को चूमती नजर आ रही हैं।

स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'तुम्हारे जन्म के दिन की तरह आज तक कोई दिन नहीं हुआ। मुझे अपनी मां चुनने के लिए शुक्रिया। मैं वादा करती हूं अपनी आखिरी सांस तक तुम्हारी रक्षा और तुम्हें प्यार करुंगी'।

सोशल मीडिया पोस्ट से दी थी जानकारी

स्मृति ने 15 अप्रैल को अपनी बेटी और उनके पति गौरव गुप्ता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी थी। स्मृति के पति गौरव भी एक्टर हैं। दोनों लगातार बेटी के साथ खेलते हुए खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं।

##

फ्लॉन्ट किया स्लिम लुक

स्मृति फिटनेस फ्रीक हैं जिसके चलते वो प्रेग्नेंसी के बाद से ही वर्क आउट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फ्रांसफॉरमेंशन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो काफी स्लिम नजर आ रही हैं। उनका ये बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेंशन देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि इतनी जल्दी प्रेग्नेंसी वेट घटाना काफी मुश्किल है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी पोस्ट प्रेग्नेंसी रूटीन के बारे में भी बताया है।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
TV actress Smriti Khanna shares first glimpse of daughter, wrote- 'I will protect you till my last breath'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c1UF5g

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......