सोनी टीवी ने दी इरफान खान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, फिर दिखाया जाएगा कपिल शर्मा शो में आए एक्टर का पुराना एपिसोड
बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर में से एक इरफान खान ने 29 अप्रैल को अपनी आखिरी सांसे ली हैं। उनके चले जाने पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अब सोनी टीवी ने इरफान को श्रद्धांजलि देते हुए 'द कपिल शर्मा शो' का एक पुराना एपिसोड फिर प्रसारित करने का फैसला लिया है, जिसमें इरफान अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस एपिसोड की एक छोटी सी झलक भी सामने आई है।
सोनी टीवी के इंस्टाग्राम पेज से इरफान खान के पुराने एपिसोड की एक झलक दिखाई गई है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है, 'इस तरह की यादें हमारे दिल में एक खास जगह में बसती हैं। इन्हें आज रात 9 बजे आराम दें'। वहीं वीडियो में लिखा गया है, 'मशहूर अभिनेता, पद्मश्री इरफान खान के निधन पर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की ओर से भावपूर्ण श्रंद्धांजलि'।
इरफान खान कपिल शर्मा शो में साल 2016 में फिल्म ‘मदारी’ और साल 2017 में फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस एपिसोड में उनके साथ दीपक डोबरियाल और हिंदी मीडियम फिल्म की टीम भी पहुंची थी। इरफान का हंसता हुआ चेहरा फिर एक बार उनके फैंस की आंखें नम करने के लिए तैयार है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VTBjcQ
Comments