अमिताभ बच्चन ने दिखाई उंगलियों की क्रिएटिविटी, बोले- इन्हें चलाते रहना बेहद जरूरी

महानायक अमिताभ बच्चन ने बुधवार देर रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने उंगलियों के स्वभाव के बारे में बताया।उनके मुताबिक पुनर्गठन के मामले में ये मानव शरीर का सबसे जटिल हिस्सा हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो भी शेयर किया जिसमें उन्होंने उंगलियों से क्रिएटिविटी दिखाने की कोशिश की।

अपनी पोस्ट में अमिताभ ने लिखा, 'हाथों की उंगलियां... फिर से जोड़ने के मामले में तकनीकी रूप से मानव शरीर का सबसे जटिल हिस्सा है... उन्हें लगातार चलाते रहना जरूरी है, अगर ऐसा नहीं किया तो वे सख्त हो जाएंगी... मुझे पता है... क्योंकि कुछ साल पहले दिवाली पर बम की वजह से जब मेरे हाथ में चोट लगी था.... तब मेरे अंगूठे को तर्जनी तक चलाने के लिए मुझे 2 महीने का इंतजार करना पड़ा था। लेकिन देखो, जब वे (उंगलियां) काम कर रही होती हैं तो क्या कर सकती हैं... रचनात्मकता...'


'गुलाबो-सिताबो' का डिजिटल प्रीमियर

इसके अलावा गुरुवार को शेयर की दो अन्य पोस्ट में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' के बारे में बताया। जिसका प्रीमियर 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा। उन्होंने लिखा, 'एक इज्जतदार जनाब और उसके अनोखे किरायेदार की कहानी। गुलाबो-सिताबो का प्रीमियर 12 जून को सिर्फ अमेजन प्राइम पर।'


##

51 साल में कई बदलाव और चुनौतियां देखीं

इसी फिल्म से जुड़ी एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'फिल्म इंडस्ट्री को 1969 में ज्वाइन किया था... अब 2020 चल रहा है, 51 साल हो गए। इस बुरे समय के दौरान कई बदलाव और चुनौतियां देखीं। अब एक और बदलाव हो रहा है... मेरी फिल्म गुलाबो-सिताबो की डिजिटल रिलीज.. 12 जून को वर्ल्ड वाइड 200 से ज्यादा देशों में सिर्फ अमेजन प्राइम पर... ये अद्भुत होगा। एक और चुनौती का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'


##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमिताभ बच्चन ने उंगलियों से अपनी क्रिएटिविटी दिखाई। (फोटो/वीडियो अमिताभ बच्चन के इंस्टाग्राम अकाउंट से साभार)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yYPsgb

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......