मिलिंद साेमन ने लगाए सुपरपमैन पुशअप्स, पत्नी अंकिता ने कहा- ये वीडियो बनाते वक्त भी चार्मिंग लग रहे

मिलिंद सोमन ने अपने इंस्टाग्राम पर सुपरमैन पुशअप का स्लोमोशन वीडियो शेयर किया है। जिसे उनकी वाइफ अंकिता कुंवर ने शूट किया है। वीडियो के कैप्शन में मिलिंद ने लिखा है- अगला कदम सुपरमैन पुशअप्स, इसमें और ज्यादा विस्फोटक ताकत की जरूरत है। मेरा नया पसंदीदा काम जल्दी बेहतर होगा। निश्चित रूप से इसके लिए बाल भी मदद कर रहे हैं।

पत्नी अंकिता ने किया कमेंट

मिलिंद के इस वीडियो को शूट करने वाली अंकिता ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया है कि- और अभी तक उन्हाेंने ऐसा करते हुए अपना चार्म बनाए रखा है। मिलिंद ने पिछले महीने भी तनाव से बचने के लिए और मन की शांति के लिए मेडिटेशन का सुझाव दिया था।

मिलिंद ने इंस्टाग्राम पर उस पोस्ट में लिखा था- "ऑनलाइन पर इतना विरोधाभासी जानकारी। इतनी अनिश्चितता। कुछ ही महीनों में दुनिया कैसी हो जाएगी। वायरस के बारे में क्या। अर्थव्यवस्था के बारे में क्या। इस बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं, वक्त के बहाव में बहते हैं। दुनिया चाहे जितनी भी आकार ले ले। तैयार रहें। हमारे दिमाग को तैयार रहना चाहिए। मजबूत और केंद्रित भी।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो मिलिंद सोमन केे इंस्टाग्राम से साभार


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cq3llX

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......