टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने कुबूली लिप सर्जरी कराने की बात, कहा- मेरे लिए लिप फिलर डिजास्टर साबित हुआ और मेरा लुक खराब हो गया'

टेलीविजन एक्ट्रेस सारा खान ने कई टीवी शोज के जरिए दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है। वह बिदाई में निभाए किरदार साधना के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस 4 में भी हिस्सा लिया था। इस शो में वह अली मर्चेंट के साथ अपनी फेक शादी के कारण भी विवादों में रही थीं।

इसके बाद सारा अपनी लिप सर्जरी के कारण चर्चा में आईं। अपनी लिप सर्जरी के चलते सारा को सोशल मीडिया पर कई नेगेटिव कमेंट भी झेलने पड़े जिसे लेकर सारा ने अब एक इंटरव्यूमें कई बातें कही हैं।

Etimes से बातचीत में सारा ने कहा, हां, बिलकुल मैंने लिप फिलर का इस्तेमाल किया था जो मेरे लिए डिजास्टर साबित हुआ और मुझपर बिलकुल अच्छा नहीं लगा। यह बेहद बुरा था। मुझे अपनी खुद के लिप्स पसंद नहीं आते थे और इससे मेरा लुकबिलकुल खराब हो गयाथा।

ट्रोलिंग से नहीं पड़ता फर्क:सारा ने ट्रोलिंग पर कहा, जब आप एक पब्लिक फिगर होते हैं तो आपको प्यार और नफरत दोनों ही झेलनी पड़ती है। अगर अच्छे लोग हैं तो बुरे लोग भी हैं। हर किसी को अपना ओपिनियन देने का हक है और हम किसी को अपनी राय देने से नहीं रोक सकते।

पहले नेगेटिव कमेंट्स पढ़कर मुझे बुरा लगता था और वह मुझे प्रभावित करते थे लेकिन फिर मैंने सोचा कि इनकी कोई असली पहचान ही नहीं है तो इनसे क्या डरना। हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जो मुझे बहुत प्यार करते हैं तो मैंने सिर्फ सकारात्मक पक्ष देखना शुरू कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
TV actress Sara Khan confessed getting lip filler done, which turned out to be a disaster


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TDUt4X

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......