वीडियो में गिटार बजाते हुए दिखे कार्तिक आर्यन, बोले- अब हेटर्स कहेंगे कि मैंने वास्तव में ऐसा नहीं किया
एक्टर कार्तिक आर्यन ने शनिवार रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फनी वीडियो शेयर किया, जिसमें वे गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे एक हाथ से भी गिटार बजाकर दिखाते हैं। हालांकि असलियत में ऐसा था नहीं। क्योंकि वे गिटार बजा नहीं रहे थे, सिर्फ अपनी उंगलियां हिला रहे थे। जिसका खुलासा खुद उन्होंने अपने वीडियो में कर दिया।
कार्तिक की पोल उस वक्त खुल जाती है, जब गिटार की धुन बजना अचानक बंद हो जाती है और मोबाइल की रिंग सुनाई देने लगती है। दरअसल कार्तिक तो सिर्फ उंगलियां हिला रहे थे और गिटार की आवाज तो कार्तिक के मोबाइल से आ रही थी। इसी बीच फोन आ जाने की वजह से उनका भांडा फूट जाता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'अब चिढ़ने वाले लोग कहेंगे कि मैं वास्तव में इसे नहीं बजा रहा हूं।'
सेलेब्स को पसंद आया वीडियो
कार्तिक आर्यन का ये वीडियो आम यूजर्स के साथ शिल्पा शेट्टी, अपारशक्ति खुराना और सन्नी सिंह जैसे कई सेलेब्स को भी पसंद आया और उन्होंने कमेंट करते हुए इसकी तारीफ भी की। शिल्पा ने लिखा, 'हाहाहाहा कार्तिक मुझे तो ये बहुत वास्तविक लगा'। अपारशक्ति ने लिखा, 'सबकी बजा डालूंगा... गिटार कार्तिक'। सन्नी सिंह ने लिखा, 'वाह-वाह टुंग-टुंग बाजे।'
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WC4twc
Comments