बचपन की तस्वीर में बैटमैन की ड्रेस में दिखीं सोनम, अनिल कपूर बोले- मुझे याद है, उस दिन मैं टाइम पर पहुंचा था

एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे बैटमैन की कास्ट्यूम में दिखीं। उनके साथ उनकी बहन रिया भी इसमें दिखीं।इसे शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि बचपन में बैटमैन उनका सबसे पसंदीदा सुपरहीरो था। उनकी इस पोस्ट में उनके पिता अनिल कपूर और मां सुनीता कपूर ने भी कमेंट किया।

फोटो शेयर करते हुए सोनम ने लिखा, 'एक पार्टी के लिए बैटमैन की पोशाक पहनी थी, क्योंकि वो मेरा पसंदीदा सुपर हीरो था, जबकि वो पार्टी फैंसी ड्रेस के लिए नहीं थी। इसके साथ ही मेरी रिया के साथ कूदना और नाचना अब भी मेरी पसंदीदा चीजों में से एक है। (हां वो बैटमैन वाले मोजे ही हैं और हां तब मैं बेवकूफ थी)'

टी-शर्ट पर लगा था कट आउट

इसके बाद अपनी इसी पोस्ट पर कमेंट करते हुए सोनम ने बताया 'ओह वो बैटमैन का लोगो दरअसल एक कटआउट है, जिसे मैंने अपनी काली टी-शर्ट पर चिपकाया था।' वहीं जब उनकी पोस्ट पर उनकी मां सुनीता ने एक इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया दी तो सोनम ने उनसे कहा, 'मां तुम सच में मुझे अपने आपको व्यक्त करने दो।'

अनिल कपूर को भी आ गया याद

सोनम की इस पोस्ट पर उनके पिता अनिल कपूर ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे याद है.. उस दिन मैं भी वहीं था, हर्ष के जन्मदिन पर। वो भी बिल्कुल सही समय पर।' जवाब में सोनम ने लिखा, 'हाहाहाहाहा हां'।


माता-पिता की एनिवर्सरी पर शेयर की थी पोस्ट

दो दिन पहले सोनम ने एक पोस्टके जरिए अपने माता-पिता को शादी की 36वीं वर्षगांठ की शुभकामना दी थी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'हैपी एनिवर्सरी माता-पिता.. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और आपको बहुत याद भी करती हूं। 36 साल की शादी और 11 साल की डेटिंग... गजब। आपकी प्रेम कहानी सबसे बेहतर है क्योंकि ये अच्छी तरह से प्यार, हंसी और परिवार से भरी हुई है और क्योंकि चिंताएं सिर्फ फिल्मों से संबंधित हैं, वास्तविक जीवन से नहीं। लव यू, लव यू, लव यू। (पीएस- साथ ही आप दोनों ने तीन बेहद आत्मविश्वासी और पागल बच्चे भी पैदा किए हैं) हमें उम्मीद है कि हम आपको गर्व महसूस कराएंगे।'


##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोनम कपूर और उनकी छोटी बहन रिया कपूर। (फोटो/वीडियो सोनम की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WNJp7i

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......