रकुलप्रीत ने आंखें बंद करके भाई के साथ खेला गेम, बोलीं- मैं हैरान हूं हम कुछ चीजों पर सहमत कैसे रहे
एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया। जिसमें वे अपने छोटे भाई अमनप्रीत के साथ एक खास गेम खेलती नजर आईं। इस गेम में ये दोनों भाई-बहन अपनी आंखें बंद करके इशारों से कुछ सवालों के जवाब देते दिखे, जो उनकी आदतों से जुड़े थे।
इस वीडियो को शेयर करते हुए रकुल ने लिखा, 'मुझे तो इस बात पर आश्चर्य है कि अमनप्रीत और मैं कुछ चीजों को लेकर सहमत कैसे हो गए? #सिब्लिंग्सबीलाइक'
भाई-बहनों ने दिए इन सवालों के जवाब
कौन पैसे ज्यादा खर्च करता है?
किसके बच्चे पहले होंगे?
कौन शादी पहले करेगा?
किसकी स्टाइल ज्यादा अच्छी है?
कौन ज्यादा मतलबी है?
कौन ज्यादा बुद्धू है?
कौन पहले गिरफ्तार हो सकता है?
कौन पहले किसी को मार सकता है?
कौन ज्यादा साधारण है?
कौन स्कूल में ज्यादा अच्छा था?
कौन ज्यादा गंदा है?
किसने स्कूल में ज्यादा छुट्टियां मारी हैं?
कौन सबसे खराब ड्राइवर है?
खुद बनाया था चॉकलेट केक
इससे एक दिन पहले रकुल ने अपने हाथों बनाए केक की तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'राशि चौधरी आपको मुझ पर सुपर गर्व करना पड़ेगा, क्योंकि ये ग्लूटेन मुक्त, अनाज मुक्त, रिफाइंड शक्कर मुक्त (जाइलीटॉल का उपयोग किया है) और वीगन बनाना डार्क चॉकलेट केक है, कौन कहता है स्वास्थ्यवर्धक स्वादिष्ट नहीं हो सकता।'
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LJqVyj
Comments