रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन की झूठी खबर वायरल, भतीजे ने ट्वीट करके कहा- वे सकुशल हैं
'टेलीविजन सीरियल रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी की मौत की खबरें गलत हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर दिनभर उनके निधन की अफवाह चलती रही। जिसके बादशाम को उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने एक ट्वीट करते हुए उनके सकुशल होने की जानकारी दी और झूठी खबर नहीं फैलाने की अपील की।
अपने ट्वीट में कौस्तुभ ने लिखा, 'प्रिय सर्वजन, मेरे चाचा अरविंद त्रिवेदी लंकेश पूरी तरह ठीक हैं और सुरक्षित हैं। अनुरोध है कि फर्जी खबरें फैलाना बंद करें और कृपया उनके सकुशल होने की खबर फैलाएँ। धन्यवाद।'
रविवार दिन में अरविंद त्रिवेदी ने किया था ट्वीट
इससे पहले रविवार दोपहर को ही अरविंद त्रिवेदी ने एक ट्वीट करते हुए 'श्रीकृष्ण' सीरियल में कृष्ण का करिदार निभाने वाले सर्वदमन बनर्जी का सोशल मीडिया पर स्वागत करते हुए एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, 'जय श्री कृष्णा ।।। स्वागत है आपका'।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YxjG4b
Comments