दीवार पर बनी इरफान खान की पेंटिंग देख भावुक हुईं लंचबॉक्स की एक्ट्रेस निमरत कौर, लिखा- पास ही है साजन फर्नांडीज का घर

इरफान खान का पिछले महीने 29 अप्रैल को निधन हो गया था। उनको श्रद्धांजलि देते हुए बॉलीवुड आर्ट प्रोजेक्टके कलाकार रंजीत दाहिया ने एक घर की बाहरी दीवार पर उनका म्यूरल आर्ट बनाया। इस तस्वीर को लंचबॉक्स में उनके साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस निमरत कौर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और लिखा-किसने सोचा था,जीवन और कला का ऐसा अशुभ और अबतक मनाया जाने वाला संगम होगा।

लंचबॉक्स से कनेक्शन

निमरत ने इस फोटो के साथ यह भी लिखा है कि फिल्म लंचबॉक्स में इरफान खान के किरदार साजन फर्नांडीज का घर इस घर से कुछ ही दूरी पर है। यह घर रनवार गांव, वरोडा रोल बांद्रा वेस्ट पर स्थित है। इसके पहले इस घर की दीवार पर मांझी फिल्म के किरदार नवाजुद्दीन का म्यूरल आर्ट वर्क बना था।

##

कलाकारों ने शेयर किए कई वीडियो

इस आर्ट वर्क को बनाने से जुड़े कई वीडियो आर्टिस्ट रंजीत दाहिया और विकास बंसल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए हैं। इसमें उनके निधन के ठीक दूसरे दिन से आर्ट वर्क तैयार होने तक के कई वीडियो क्लिप साझा किए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Irrfan Khan Mural painting on wall in Mumbai has a connection to the Movie lunchbox and nimrat kaur


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WSM8Lv

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......