ऋषि कपूर के निधन के एक महीने पूरे, बेटी रिद्धिमा और दामाद ने पुरानी तस्वीरों के साथ किया याद

वेटरन एक्टर ऋषि कपूर 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह चले हैं। आज उनके निधन के एक महीने पूरे होने पर बेटी रिद्धिमा और दामाद भरत साहनी ने कुछ यादगार तस्वीरों के साथ उन्हें याद किया है।

रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन से पिता के साथ कुछ फोटोज शेयर कीं। पहली तस्वीर एक फंक्शन की है जहां वो पिता ऋषि और मां नीतू के साथ ट्रेडिशनल ड्रेस में पोज कर रही हैं वहीं दूसरी उनकी फैमिली फोटो है जिसमें ऋषि, नीतू, भारत और उनकी बेटी भी नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'दुख में नहीं हैं, वो अब नहीं हैं मगर शुक्रगुजार हैं कि वो थे- यहूदी कहावत। आज एक महीने हुए। हम आपको याद करते हैं'।

रिद्धिमा कपूर साहनी की इंस्टाग्राम स्टोरी।

रिद्धिमा के साथ उनके पति भरत साहनी ने भी अपने अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं। 30 अप्रैल को ऋषि के गुजर जाने के दो दिन बाद रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई पहुंच सकी थीं जिसके बाद से ही वो अपने परिवार के साथ हैं। वो लगातार अपने पिता का पसंदीदा बोर्ड गेम और पुरानी तस्वीरें शेयर करती नजर आ रही हैं।

भरत साहनी की इंस्टा स्टोरी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rishi Kapoor's death marks a month, daughter Riddhima and son-in-law remember with old photographs


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BgqYjk

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......