बेटी रिद्धिमा को आई ऋषि कपूर की याद, बचपन की अनदेखी तस्वीर में पिता के साथ पोज करती नजर आईं

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के गुजर जाने के बाद से ही पूरा परिवार उनकी यादों में ढूबा हुआ है। हाल ही में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पिता को याद करते हुए उनकी कुछ पुरानी अनदेशी तस्वीरें शेयर की हैं।
रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम से 4 पुरानी अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में ऋषि कपूर, नीतू, रणबीर के साथ रिद्धिमा का बचपन देखने मिल रहा है। पहली तस्वीर में वो अपने मम्मी पापा के बीच में बैठे पोज कर रही हैं वहीं भाई रणबीर कपूर पिता की गोद में बैठे हैं। शेयर की गई एक तस्वीर में नीतू कपूर की मां राजी सिंह भी नजर आ रही हैं।

30 अप्रैलको पिता के देहांत के दो दिन बाद रिद्धिमा घर पहुंच सकी थीं जिसके बाद से ही वो परिवार के साथ समय बिता रही हैं। इससे पहले भी वो कई बार पिता की और उनसे जुड़ी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

पिता के बेहद करीब थीं रिद्धिमा:

ऋषि कपूर के निधन के दिन रिद्धिमा ने शोक व्यक्त करते हुए उनके साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि वो हर रोज अपने पिता से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात किया करती थीं। लेकिन वो आखिरी बार अपने पिता को नहीं देख पाई। उन्होंने लिखा- काश मैं आखिरी बार आपको अलविदा कह पाती।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Riddima Kapoor remembered rishi kapoor, shares some unseen throwback family photos


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WOjJqW

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......