आशुतोष गोवारिकर ने किया इरफान खान को याद, वीडियो शेयर कर बताया पहली बार कब देखा था
फिल्म मेकर आशुतोष गोवारिकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए दिवंगत अभिनेता इरफान खान से पहली मुलाकात का किस्सा बताया। उनके मुताबिक इरफान को उन्होंने पहली बार सीरियल 'भारत एक खोज (डिस्कवरी ऑफ इंडिया)' की शूटिंग के दौरान देखा था और तब से ही वे उनकी एक्टिंग के फैन हो गए थे। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया, वो भी इसी सीरियल का है।
वीडियो शेयर करते हुए आशुतोष ने लिखा, 'एक अभिनेता के रूप में मैं 1988 में श्याम बेनेगल बाबू द्वारा बनाए गए #डिस्कवरी ऑफ इंडिया का हिस्सा था। एक दिन मैंने अकबर और उसके इतिहासकार बदायुनी के बीच का एक सीन देखा, जिसे एक बेनाम एक्टर ने शानदार ढंग से निभाया था। असिस्टेंट से पूछने पर मुझे पता चला कि उसका नाम #इरफान खान है। तब से ही उनका फैन हूं।'
वीडियो क्लिप में क्या है?
गोवारिकर ने जो वीडियो शेयर किया उसमें अकबर और इस्लाम के कई उलेमाओं के बीच मुताह (अस्थायी विवाह) को लेकर बहस चल रही होती है। इसी बीच अकबर अपने इतिहासकार बदायुनी (इरफान) से पूछते हैं, कि क्या इस्लाम मुताह की इजाजत देता है? तब वो कहता है कि 'हुजूर ये तो काजी साहब पर निर्भर करता है, अगर काजी साहब उस फिरके से ताल्लुक रखते हैं, जहां मुताह की इजाजत है, तो इसे कानूनन सही मान लिया जाएगा, वर्ना मुताह शरीयत के कायदे के खिलाफ है।'
बीते महीेने हुआ इरफान कानिधन
अपने अभिनय से सबके दिलों पर राज करने वाले अभिनेताइरफान खान का निधन 29 अप्रैल, बुधवार की सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ था। उन्हें कोलोन इन्फेक्शन के चलते करीब एक हफ्ते पहले वहां एडमिट कराया गया था और वे आईसीयू में भर्ती थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c5rRJ1
Comments