जल्द काम शुरू करना चाहते हैं सलमान खान, बोले- ‘ये सबसे लंबा दौर है जब मैंने कुछ नहीं किया’

लॉकडाउन के बाद से ही सलमान खान अपने पनवेल के फार्म हाउस में हैं। यहां वो अपनी फैमिली के साथ समय बिताने गए थे मगर अब उनका परिवार भी वहां से वापस जा चुका है। ऐसे में फुरसत के पल बिता रहे सलमान ने लॉकडाउन कन्वर्सेशल के दौरान अपने रुके हुए काम और परिवार से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं।

हाल ही में सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी लॉकडाउन कन्वर्सेशन का तीसरा भाग शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि वो लॉकडाउन खत्म होते ही घर जाने वाले हैं और अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो फार्म हाउस में ही कुछ करेंगे। सलमान ने कहा, 'मैंने काम करना शुरू किया जब मैं 15 साल का था। ये सबसे लंबा दौर रहा है जब मैंने कुछ नहीं किया है। बस मैं खुद को ग्रो करना चाहता हूं और काम करना चाहता हूं। मैं अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहता था मगर अब वो भी वापस जा चुके हैं'।

लॉकडाउन में ट्रेनर बने सलमान

सलमान खान इन दिनों जैकलीन और यूलिया को फिटनेट ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। इस बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'ये बिल्कुल सही है। मैंने यहां काफी देर बाद वर्क आउट करना शुरू किया है। जैकलीन ने पहले या दूसरे दिन की एक वर्क आउट करते हुए तस्वीर भी शेयर की है। मैं यहां खाने पर काफी स्ट्रिक्ट हूं'।

##

शूटिंग के ट्रक से बांट रहे हैं खाना

कुछ दिनों पहले सलमान ने बींग हंगरी पहल की शुरुआत की है जिसके चलते वो घर घर जाकर लोगों को खाना बांट रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा, 'हमनें शूटिंग के लिए बींग हंगरी फूड ट्रक खोला था, मगर जैसे ही ट्रक आए तो लॉकडाउन हो गया और शूटिंग रुक गई। वो ट्रक वहीं पर पड़ेथे। हमने अपने दोस्त से इन्हें इस्तेमाल करने की इजाजत ले ली। और बाद में उन्हीं ट्रक से गांव में खाना भिजवाया गया।

लॉकडाउन में भी चालू है सलमान का काम

सलमान खान ने लॉकडाउन के बाद 'प्यार करोना' गाना बना चुके हैं जिसे उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इसके अलावा सलमान और जैकलीन जल्द ही 'तेरे बिना' गाना भी लेकर आ रहे हैं। गाने को महज तीन लोगों ने मिलकर फार्म हाउस में ही शूट किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Salman Khan wants to start work soon after lockdown, said- 'This is the longest period when I have done nothing'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3du3BR2

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......