जब बिट्टू ने पूछा बढ़ी हुई दाढ़ी पर सवाल तो खीझ गए अनुपम खेर, अपनी जगह से चले गए
लॉकडाउन में अनुपम खेर ट्विटर पर अपने विशेष सेगमेंट 'व्हेन बिट्टू मीट्स अनुपम' के जरिए फैन्स का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने नया वीडियो साझा किया, जिसमें बिट्टू अनुपम की बढ़ी हुई दाढ़ी को लेकर उनसे सवाल कर रहा है। दोनों के बीच इस कदर बहस हुई कि आखिर खीझकर अनुपम को अपनी जगह छोड़कर जाना पड़ा।
अनुपम ने लिखा- आसान काम करने का क्या फायदा
वीडियो के कैप्शन में अनुपम ने लिखा है, "बिट्टू ने एक बार फिर सिखाया अनुपम को सबक। बिट्टू, दाढ़ी वाले अनुपम से बहुत साधारण सवाल पूछता है और अनुपम को शीशा भी दिखाता है। ये दोनों रोल करना मेरे लिए बहुत मुश्किल होता है, लेकिन आसान काम करने का क्या फ़ायदा। तो लीजिए मजा।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c3JXuW
Comments