फिल्ममेकर के दो और नौकर वायरस से संक्रमित, दो दिन पहले एक नौकर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी

फिल्ममेकर बोनी कपूर के घर में काम करने वाले दो और नौकर कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ये दोनों नौकर कपूर परिवार के साथ ही रहते हैं। ओशिवारा पुलिस स्टेशन के पीआई दयानंद बांगर ने एक बातचीत में इसकी पुष्टि की। हालांकि, खुद बोनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया।

2 दिन पहले पॉजिटिव आई थी एक नौकर की रिपोर्ट
2 दिन पहले मंगलवार को बोनी ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर अपने घर में रहने वाले 23 वर्षीय नौकर चरण साहू के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी साझा की थी। बोनी ने कहा था कि चरण की तबियत 16 मई की शाम से बिगड़ी थी। उन्होंने उसे जांच के लिए भेजा और आइसोलेशन में भी रखा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बीएमसी को सूचना दी गई, जिसके तुरंत बाद चरण को क्वारैंटाइन सेंटर ले जाया गया।

बोनी की बेटी ने सोशल मीडिया पर साझा किया पिता का आधिकारिक बयान।

होम क्वारैंटाइन है कपूर परिवार

बोनी ने अपने स्टेटमेंट में आगे कहा था, "मैं, मेरे बच्चे और घर के अन्य कर्मचारी सभी ठीक हैं। हममें से किसी में भी इस बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। लॉकडाउन शुरू होने के बाद से हम अपने घर से बाहर नहीं निकले। अब हम अगले 14 दिनों के लिए सेल्फ-क्वारैंटाइन में रहेंगे और बीएमसी की मेडिकल टीम की तरफ से मिले दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दो दिन पहले ही बोनी के एक नौकर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TtZe0I

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......