कुत्ते के अटैक से बिगड़ा टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल का चेहरा, पहली बार बोली- 'मेरा चेहरा खराब हो गया हैं, मुश्किल दौर से गुजर रही हूं'

'इशान', 'कितनी मोहब्बत 2', 'अर्जुन' और 'आदत से मजबूर' जैसे टीवी शोज में नजर आने वाली एक्ट्रेस सना मकबूल खान एक बुरे दौर से गुजर रही हैं। कुछ हफ्ते पहले उनके चेहरे पर एक कुत्ते ने अटैक कर दिया था जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी। अभिनेत्री की माने तो इस अटैक के बाद उनकी पूरी दुनिया ही बदल गई हैं। इस बुरे वक्त से बाहर आने के लिए वो पूरी कोशिश में लगी हैं।

दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान सना ने बताया, "इतने दिनों तक मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती थी क्योंकि कई लोग इसे बहुत ही नेगेटिव तरह से ले रहे हैं। ये कैसे हुआ, कब हुआ, मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हूं। बस यहीं कहुंगी कि थोड़े मुश्किल भरा दौर से गुजर रही हूं और खुद का हौसला बड़ा रही हूं इस दौर से बाहर आने के लिए।"

अपने चेहरे पर हुए अटैक के बारे में सना बताती हैं, "मेरा पूरा चेहरा खराब नहीं हुआ हैं बल्कि एक हिस्सा बिगड़ा हैं। उस हिस्से पर सर्जरी हुई हैं जिसे स्किन ग्राफ्टिंग कहां जाता हैं। इसमें एक हिस्से से स्किन निकालकर उस जगह लगाई जाती हैं जहां इंजरी हुई हो। पहली सर्जरी कामयाब रही और अब हीलिंग प्रोसेस चल रही हैं। अक्टूबर - नवम्बर के बीच फिर से एक सर्जरी होंगी जिसे रिकन्सट्रक्टेड सर्जरी कहते हैं। उसके बाद थोड़ा और सुधार आएगा।"

वे आगे बताती हैं, "एक इंसान और एक कलाकार के तौर पर आपको अपने चेहरे से बहुत प्यार होता है। मेरा नेचुरल चेहरा खराब हो गया हैं जिसे लेकर मुझे काफी दुःख हैं। अब ये पहले जैसा कभी नहीं होगा। मैंने अपने सोशल अकाउंट पर जब इस बारे में बताया तब भी लोगों ने इसे बहुत नेगेटिव तरीके से लिया। लोग कमेंट करने लगे की मेरा चेहरा पूरी तरह से खराब हो गया। मैं सभी से यही कहना चाहूंगी कि मेरा चेहरा वैसा ही है बस एक हिस्सा खराब हुआ हैं जिसकी सर्जरी चल रही हैं। शुरूआत में मैं तनाव से गुजर रही थी लेकिन अब इससे बाहर आने की पूरी कोशिश में लगी हूं। मैं ठीक हो रही हूं और अच्छी हो रही हूं।" सना आखिरी बार सीरियल 'विष' में नजर आई थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Face of TV actress Sana Makbul, affected by dog attack, said for the first time- 'My face is spoiled, I am going through difficult times'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ah6R3X

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......