बंद हुआ महेश भट्ट का टेलीविजन शो 'दिल जैसे धड़के धड़कने दो', कई अन्य शो पर भी पड़ा असर
लॉकडाउन की वजह से कई सेक्टर्स में काफी उथल-पुथल मची हुई है। इन्ही में से एक हैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री। पिछले दिनों कई बड़े सीरियल को बंद करने का फैसला लिया गया हैं जिनमे 'बेहद 2', 'पटियाला बेब्स' और 'इशारों इशारों में' शामिल हैं। अब इसी लिस्ट में महेश भट्ट क्रिएटेड 'दिल जैसे धड़के धड़कने दो' भी शामिल हो गया हैं। इस शो से महेश भट्ट ने टेलीविजन पर बतौर निर्माता और क्रिएटर अपना कमबैक किया था।
दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान शो के लीड एक्टर राहिल आजम ने शो बंद होने की खबर पर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहां, 'जी हां, मैंने भी सुना हैं की हमारा शो बंद हो रहा हैं और मुझे ये कोई गलत फैसला नहीं लग रहा हैं। फिलहाल पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण से परेशान हैं, जितना मुझे पता चला हैं हम फिलहाल 3 महीने तक शूटिंग शुरू नहीं कर पाएंगे। ऐसे में जाहिर हैं लोगों को पुरानी स्टोरी कहां याद होंगी? वे खुद शो की स्टोरी लाइन को भूल चुके होंगे। ऐसे में अगर आपने शो शुरू भी किया तो एक लम्बा प्रीकैप दिखाना होगा। लोग फिर से उस स्टोरी से कनेक्ट कर पाए, इस बात की कोई गारंटी नहीं हैं। जाहिर हैं चैनल ने बहुत सोच समझकर ही इस बात का फैसला लिया होगा'।
महेश भट्ट के शो में काम करने के अनुभव को लेकर राहिल आगे बताते हैं, "अपने आपको बहुत खुशकिस्मत मानता हूं की मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। तकरीबन 9 महीने से इस शो से जुड़ा हुआ था। हालांकि ऐसे माहौल में कोई कुछ नहीं कर सकता हैं। उम्मीद करता हूं कुछ अच्छा ही लिखा हो हम सब के लिए।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cqpPTL
Comments