कसौटी जिंदगी.. एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने किया क्रिएटिव बैली डांस, बालों के साथ लगातार बदला लिपस्टिक का रंग
टेलीविजन की सबसे फिट और स्टाइलिश एक्टर्स में से एक एरिका फर्नांडिस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। शो की शूटिंग बंद हो जाने से एरिका लगातार अपनी बेहतरीन पोस्ट से फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक क्रिएटिव वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया है।
एरिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक टिकटॉक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो इंग्लिश गाने पर बैली डांस करती हुई कमर हिला रही हैं। वीडियो की खास बात यह है कि इसमें एरिका के मूव्स के साथ उनके बालों और उनकी लिपस्टिक का कलर भी लगातार बदल रहा है। दरअसल एरिका ने ऐसा एक टिकटॉक फिल्टर की मदद से किया है।
एरिका इन दिनों स्टार प्लस के शो 'कसौटी जिंदगी की 2' में नजर आ रही हैं। लॉकडाउन के बाद से ही शो की शूटिंग रोक दी गई है ऐसे में एक्ट्रेस अपने घर पर ही एंजॉय कर रही हैं। एरिका अपना ज्यादा से ज्यादा समय एक्सरसाइज, कुकिंग और क्रिएटिविटी करते हुए ही गुजार रही हैं जिनकी तस्वीरें उनकी इंस्टाग्राम वॉल पर देखी जा सकती हैं।
####
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2z2OwHu
Comments