मौका मिले तो रावण का रोल निभाना चाहेंगे 'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया बनना चाहती हैं कैकेई

80 के दशक के पौराणिक शो 'रामायण' का पुनः प्रसारण दूरदर्शन के बाद अब स्टार प्लस पर किया जा रहा है। शो में अरुण गोविल राम, दीपिका चिखलिया सीता/लक्ष्मी और सुनील लहरी लक्ष्मण के रोल में नजर आ रहे हैं। लेकिन आज अगर कोई 'रामायण' पर बेस्ड सीरियल ऑफर करे तो दीपिका और सुनील दोनों ही बिल्कुल उलट किरदार करना चाहते हैं। सुनील की ख्वाहिश रावण तो दीपिका की इच्छा कैकेई का किरदार निभाने की है।

रावण बनना चाहेंगे सुनील लहरी
इन दिनों ट्विटर पर 'रामायण' के बिहाइंड द सीन किस्से सुना रहे सुनील लहरी ने एक वीडियो इंटरेक्शन में कहा, "मैं लक्ष्मण ही बनना चाहूंगा। लेकिन अगर मेरे पास यह ऑप्शन न हो तो मैं निश्चित तौर पर रावण बनना पसंद करूंगा। उसके पास परफॉर्म करने के लिए कई शेड्स हैं। एक अभिनेता के लिए इसमें कई तरह की वैराइटी है।"

कैकेई बनना चाहती हैं दीपिका
दीपिका ने बताया कि अगर मौका मिले तो वे कैकेई का किरदार निभाना चाहेंगी, जिसने राम को 14 साल के लिए वन भेजा था। वे कहती हैं, "हम अब बहुत बदल चुके हैं। एक्टर होने के नाते नेगेटिव किरदार निभाना बिल्कुल उलट है। अगर मुझे कोई रोल करना पड़ा तो मैं वह किरदार निभाने की कोशिश करूंगी, जहां मेरे पास एक डायमेंशन हो। जहां मैं खुद को क्रिएटिव इंसान के रूप में एक्सप्लोर कर सकूं।"

हालांकि, 'रामायण' के निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर की मानें तो लोग दीपिका को कैकेई के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं, इस मामले में सुनील का अलग मत है। वे कहते हैं, "यह अभिनेता की क्वालिटी और विश्वास पर निर्भर करता है। अगर अभिनेता पावरफुल और टैलेंटेड है तो किसी भी भूमिका को निभा सकता है।"

सरोजनी नायडू में नजर आएंगी दीपिका
दीपिका की अगली फिल्म 'सरोजनी नायडू' है, जिसमें में लीड किरदार निभाएंगी। यह फ्रीडम फाइटर सरोजनी नायडू की बायोपिक है। दीपिका ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में कहा था, "जब मैं मर जाउंगी, तब मेरा काम सिर्फ 'रामायण' के लिए नहीं पहचाना जाना चाहिए, और भी कुछ होना चाहिए। मेरी कन्नड़ और बांग्ला फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। मुझे हिंदी सिनेमा में भी 'रामायण' के अलावा अच्छा काम करना चाहिए। मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं अपनी संतुष्टि के लिए 'रामायण' की विरासत को जी सकूं।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ramayan Actor Sunil Lahri Wishes To Play Raavan And Dipika Chikhlia would love to play Kaikeyi's role if given a chance


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A5N2MO

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......