सिंगर मैडोना की कोरोनावायरस एंटीबॉडीज टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आई, इंस्टाग्राम पर किया खुलासा
इंटरनेशनल सिंगर मैडोना का कोरोनावायरस एंटीबॉडीज टेस्ट पॉजीटिव आया है। खुद सिंगर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। दरअसल डॉक्टर्स एंटीबॉडीज का इस्तेमाल कोविड 19 के मरीजों के इलाज के लिए कर रहे हैं। अगर शरीर में एंटीबॉडीज पाई जाती हैं तो इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि, आप कोरोना के संपर्क में आ चुके हैं।
क्वारैंटाइन डायरीज 14 वीडियो में मैडोना ने इस टेस्ट के बाद अपने प्लान्स का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि, मैंने टेस्ट कराया और पता चला कि मुझ में एंटीबॉडीज हैं। उन्होंने कहा कि, अब कल मैं कार में एक लॉन्ग ड्राइव के लिए जाउंगी। मैं खिड़की नीचे करूंगी और कोविड 19 की हवा में सांस लूंगी। उम्मीद करती हूं कि सूरज चमक रहा होगा। हालांकि बाहर घूमने की बात सुनकर सोशल मीडिया यूजर खफा नजर आ रहे हैं। लोग उन्हें घर में रहने की सलाह दे रहे हैं।
कई हॉलीवुड सेलेब्स हो चुके कोरोना का शिकार
एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन के बाद कई हॉलीवुड सेलेब्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें एक्टर इदरिस एल्बा, गेम ऑफ थ्रॉन्स के क्रिस्टोफर हिव्जू, जेम्स बॉन्ड एक्ट्रेस ओल्गा कुरिलेंको, डेबी मजार, डैनियल डाय किम, एंडी कोहेन, सिंगर पिंक जैसे कई सेलेब्स का नाम शामिल है।
हालांकि टॉम और रीटा समेत कई सेलेब्स इस घातक वायरस से उबर चुके हैं। एक तरफ जहां कई सेलेब्स क्वारैंटाइन के बाद ठीक हो गए। वहीं, जापानी कॉमेडियन केन शिमुरा, सॉन्ग राइटर एलन मैरिल, हिप-हॉप स्टार फ्रेड द गॉडसन की कोविड 19 के चलते मौत हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d9xO7P
Comments