सारा अली खान ने दोस्तों के साथ बचपन के फोटोज शेयर किए, लिखा- अगर तुम मेरे साथ हो तो जीत हमेशा मेरी होगी

एक्ट्रेस सारा अली खान ने एकबार फिर सोशल मीडिया पर अपने बचपन के फोटोज शेयर किए हैं। जिनके जरिएउन्होंने फैंस को अपनी 23 साल पुरानीदो दोस्तों से मिलवायाहै। फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने इन दोस्तों को लेकर अपनी भावनाएं भी बताईं और कहा कि जब तक ये मेरे साथ हैं, मैं जीतती रहूंगी।

सारा ने कुल तीन फोटोज शेयर किए, जिसमें से दो उनके बचपन के हैं, वहीं तीसरा कुछ साल पहले काहै। इनके साथ सारा ने लिखा, 'मोटा होने से लेकर दुबली होने तक (सचमुच) मैं आपको 8395 दिनों से जानती हूं। इशिका श्रॉफ और वेदिका पिंटो अगर तुम दोनों मेरी दोस्त रहोगीतो मैं हमेशा जीतती रहूंगी।'

लॉकडाउन के दौरान सारा कई बार अपने बचपन के फोटोज शेयर कर चुकी हैं।


कई बार बचपन के फोटोज शेयर कर चुकीं सारा

सारा इससे पहले भी कई बार मजेदार कैप्शन्स के साथ अपने बचपन के फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं। हाल ही में मदर्स डे के दिन उन्होंने अपनी मां और नानी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'मेरी मां की मां, मम्मी को जन्म देने की लए आपका धन्यवाद'। इस फोटो में सारा अपनी नानी की गोद में दिख रही हैं।

##

इससे पहले 27 अप्रैल को अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए सारा ने लिखा था, 'मेरे सपनों की रानी... हमेशा मैं ही थी..'


##

वहीं 15 अप्रैल को बचपन का एक अन्य फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'जी हां हम बचपन से ही ऐसे हैं।'


##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपनी दो दोस्तों इशिका और वेदिका के फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए। (फोटो/वीडियो सारा के सोशल मीडिया अकाउंट से साभार)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yUA9VM

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......