नीना गुप्ता ने 'वोकल फोर लोकल' का समर्थन किया, वीडियो में ग्रामीण महिलाओं से बनवाए स्वेटर दिखाए
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में देशवासियों को संबोधित करते हुए उनसेलोकल सामान को बढ़ावा देने की अपील की थी। जिसके बाद एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने उनकी इस मुहिम के समर्थन में गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि पर्यटक नहीं होने से मुक्तेश्वर की महिलाओं के पास काम नहीं है, ऐसे में मैंने उसने स्वेटर बनवाए हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए नीना ने कैप्शन में सिर्फ 'गोइंग लोकल' लिखा, वहीं हैशटैग में प्रधानमंत्री की कही बात 'वोकल फोर लोकल' लिखा। बता दें कि नीना पिछले कई महीनों से पति के साथ उत्तराखंड के पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर स्थित अपने घर पर हैं और वहां से वीडियो शेयर कर फैंस को अपडेट कर रही हैं।
बोलीं- लागत सिर्फ 1 हजार रुपए आई
वीडियो में नीना कहती हैं...'लोकल, मैं ये लोकल पिछले 15-20 से शुरू किया। यहां मुक्तेश्वर में गांव में लेडीज हैं, जिनके पास इस वक्त वैसे भी कोई काम नहीं है, क्योंकि टूरिस्ट नहीं है। मैंने उनसे ये स्वेटर बनवाए हैं। ये हरे रंग का स्वेटर है, जो बेहत सुंदर है और ये नारंगी स्वेटर है, इसकी लागत मुझे आई है सबकुछ मिलाकर 1 हजार रुपए।'
'इस साल कोई कमाई नहीं होगी उनकी'
आगे उन्होंने कहा, 'इससे उनको काम मिला है, रोजगार मिला है और मुझे स्वेटर मिला है। मैंने उनसे मोजे भी बनवाए हैं। मैं समझ सकती हूं कि यहां इस साल कोई टूरिस्ट सीजन नहीं होने वाला है, इसलिए किसी के यहां कमाई नहीं होने वाली है, तो मैंने अभी अपने हसबैंड के लिए एक स्वेटर दिया है उन्हें बुनने के लिए और हैंडमेड की बात ही कुछ और होती है। तो चलिए लोकल बनते हैं।'
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bxLh88
Comments