जानवरों से बेहद करीब हैं कॉमेडी क्वीन भारती सिंह, सेट के पुराने वीडियो में अपने मुंह से कुत्ते को खिला रही हैं बिस्कुट
लॉकडाउन के बाद से ही भारती सिंह को लावारिस कुत्तों की खूब फिक्र सता रही हैं। इसी बीच लाफ्टर क्वीन भारती ने सेट का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें कुत्तों के लिए उनका प्यार साफ नजर आ रहा है।
भारती सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट से शूटिंग के दिनों के कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। इनमें भारती एक लावारिस कुत्ते को अपने मुंह में रखकर बिस्कुट खिलाकर उससे दुलार कर रही हैं। वीडियो में उनके साथ हर्ष लिंबाछिया भी नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए भारती ने लिखा, मुझे ये बच्चे बहुत अच्छे लगते हैं। ये सिर्फ प्यार मांगते हैं।
फिल्मसिटी के कुत्तों की फिक्र
लॉकडाउन होने के बाद भारती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में मदद की अपील की थी। उन्होंने लिखा, जिन भी प्रोड्यूसर्स के सेट फिल्मसिटी में हैं वो प्लीज आगे आकर आवारा कुत्तों को खाना खिलाएं। कुछ भूखे हैं कुछ गर्भ से हैं और कुछ को खाना पानी तक नहीं मिल रहा। अगर हर कोई 10 से 15 दिन में खाना डालेगा तो उन्हें सर्वाइव करने में आसानी होगी। कृप्या इन बच्चों की मदद करें।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XmvXpW
Comments