कटरीना कैफ ने फोटो शेयर कर लिखा- आई एम फातिमा, घरेलू हिंसा पीड़ितों के लिए फंड जुटाने कर रहीं सपोर्ट

कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने घरेलू हिंसा पीड़ितों के लिए काम कर रही संस्था स्नेहा की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। कटरीना ने अपनी फोटो के साथ एक नाम लिखा है - आई एम फातिमा। फंड रेजिंग आगे बढ़ सके इसके लिए उन्होंने जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट और तब्बू को भी नॉमिनेट किया है।


स्नेहा एनजीओ मुंबई मेंपिछले 20 साल से काम कर रहा है। घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों के चलते संस्था को फंड और संसाधनों की कमी से जूझना पड़ रहा है। इसलिए कैट ने इनकी मदद करने के लिए यह कैम्पेन शुरू किया है।इसके लिए स्नेहा के ऑफिशियल पेज से एक नाम चुन कर उसे अपनी फोटो के साथ शेयर करना है और दी गई लिंक पर डोनेशन देना है।कटरीना ने इस संस्था की मदद करते हुए अपनी फोटो पर फातिमा नाम लिखकर पोस्ट शेयर किया है।


##

इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड की दीवाज को भी इस काम में मदद करने के लिए नॉमिनेट किया है। कैट ने तब्बू, जान्हवी कपूर और आलिया भट्‌ट को टैग किया है। इसके पहले शबाना आजमी, श्रुति हासन,ईशा देओल, अभिषेक बच्चन, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्‌टी, बिपाशा बसु, दीया मिर्जा और कल्कि कोचलिन भी स्नेहा के सपोर्ट की अपील कर चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Katrina Kaif shared photo and wrote - I am Fatima, support raising funds for victims of domestic violence


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/362yv0y

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......