पिता का दावा लॉकडाउन के कारण बेचैन थी एक्ट्रेस बेटी, बोले- नहीं सोचा था इतना बड़ा कदम उठा लेगी

पिछले दिनों सुसाइड कर चुकीं 25 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता के पिता की मानें तो वे लॉकडाउन के कारण शूटिंग रुकने की वजह से बेचैन थीं। उन्होंने यह दावा एक न्यू चैनल से बातचीत में किया। साथ ही उन उन रिपोर्ट्स का खंडन किया, जिनमें कहा जा रहा था कि वे अपनी बेटी पर शादी का दबाव बना रहे थे।

'अनुमान नहीं था कि इतना बड़ा कदम उठा लेगी'
प्रेक्षा के पिता कहते हैं, "लॉकडाउन के कारण सभी तरह की शूटिंग रुक जाने के कारण वह बेचैन रहने लगी थी। मुंबई में लॉकडाउन के बढ़ने से वह बहुत परेशान थी। उसे खाली बैठना कभी पसंद नहीं था। जब भी वह अखबार में लॉकडाउन के बारे में पढ़ती थी तो मैं उससे कहता था कि उसे इस तरह सभी की चिंता नहीं करनी चाहिए। हमें इस बात का बिल्कुल अनुमान नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी।"

मां-पापा के साथ एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता।

'हमने कभी शादी के लिए दबाव नहीं बनाया'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेक्षा ने अपने आखिरी इंस्टाग्राम लाइव में एक दोस्त को बताया था कि उनके पैरेंट्स उन्हें बार-बार शादी करने के लिए कह रहे हैं। इस पर उनके पिता ने कहा, "प्रेक्षा ने हमें पहले ही कह दिया था कि वह 2-3 साल बाद तब शादी करेगी, जब फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में नाम कमा लेगी। हमने कभी उस पर दबाव नहीं बनाया। लेकिन कभी-कभी हम उससे हल्के-फुल्के अंदाज में शादी के लिए जरूर कहते थे।"

'समझ नहीं आता सुसाइड नोट में ऐसा क्यों लिखा'
प्रेक्षा के सुसाइड नोट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके पिता ने कहा, "हम खुद भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर उसने ऐसा क्यों लिखा।" इंदौर के हीरा नगर थाने के इंस्पेक्टर राजीव भदौरिया के मुताबिक प्रेक्षा ने सुसाइड नोट में लिखा था, "मेरे टूटे हुए सपनों ने मेरे कॉन्फिडेंस का दम तोड़ दिया है। मैं मरे हुए सपनों के साथ नहीं जी सकती। इस नेगेटिविटी के साथ रहना मुश्किल है। पिछले एक साल से मैंने बहुत कोशिश की। अब मैं थक गई हूं।"

किसी को नहीं ठहराया आत्महत्या के लिए जिम्मेदार
प्रेक्षा ने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। सोमवार रात सुसाइड करने से ठीक पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर निराशा भरी लाइन लिखी थी। प्रेक्षा ने लिखा था, "सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना।"' उन्होंने क्राइम पेट्रोल', 'लाल इश्क' और 'मेरी दुर्गा' जैसे शोज में काम किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Preksha Mehta was worried due to halting of shoots amid lockdown, Claims her father


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3grpl2t

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......