शिल्पा शेट्टी का फ्राइडे फन, आलू के पराठे में पति राज को नहीं मिले आलू तो दिया मजेदार जवाब

शिल्पा शेट्टी लॉकडाउन का समय हंसी-खुशी और मस्ती-मजाक के साथ बिता रही हैं। यही वजह है कि वह पति राज कुंद्रा के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनका एक टिकटॉक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों की मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिली है।

वीडियो में शिल्पा राज के लिए आलू के पराठे बनाती हैं। लेकिन, राज उन पराठों को देखकर कहते हैं कि आलू के पराठे में आलू कहां है? शिल्पा इसका जबरदस्त मजेदार देती हैं और कहती हैं, कश्मीरी पुलाव में कश्मीर और बनारसी साड़ी में बनारस दिखता है? इस वीडियो को एक घंटे के अंदर ही 388000 व्यूज मिल गए। शिल्पा ने इस वीडियो को फ्राइडे फन कैप्शन के साथ शेयर किया।

हिट है दोनों की कॉमेडी:इससे पहले शिल्पा और राज का एक और टिकटॉक वीडियो सामने आया था जिसमें भी दोनों की बेहतरीन कॉमेडी देखने को मिली थी।इस वीडियो में राज शिल्पा से पूछते हैं, सुनो अगर मेरी लॉटरी लग जाए तो, तुम क्या करोगी। इसके जवाब में शिल्पा कहती हैं-आधी रकम लूंगी और हमेशा के लिए अपने मायके चली जाऊंगी। यह सुनकर राज खुशी से झूम उठते हैं और कहते हैं, 1000 की लॉटरी लगी है आज। ये ले आधी रकम और निकल यहां से।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shilpa Shetty’s epic reply to husband Raj Kundra who complained her aalu parantha had no potatoes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bgQvFp

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......