तमन्ना ने वीडियो में बताया मां को दिया खास सरप्राइज, भावुक पोस्ट में लिखा- भाग्यशाली हूं जो आपकी बेटी हूं

मदर्स डे के मौके पर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया। जिसमें वे सुबह जल्दी उठने के बाद वे सभी काम करती नजर आईं, जो उनकी मां रोजाना घर पर करती हैं। साथ ही तमन्ना ने उनके लिए कई तरह का खाना बनाकर उन्हें सरप्राइज भी दिया।

वीडियो शेयर करते हुए तमन्ना ने लिखा, 'लॉकडाउन में सबसे अच्छी बात ये हुई कि मुझे अपनी मां के साथ वक्त बिताने का मौका मिला, खासकर मदर्स डे दिन और मैं उन्हें बेहद खास ट्रीट दे सकी। धन्यवाद मम्मी, हर उस चीज के लिए जो आपने मेरे लिए की।' इसके बाद तमन्ना ने अपने फैंस से भी कमेंट करते हुए ये बताने के लिए कहा कि उन्होंने इस दिन को किस तरह से खास बनाया।

'आपकी बेटी होकर मैं भाग्यशाली हूं'

वीडियो शेयर करने से पहले एक अन्य पोस्ट में तमन्ना ने मां के लिए अपनी भावनाएं बताते हुए लिखा था, 'हर बार जब मैं घर वापस आती हूं तो मेरा पहला सवाल होता है, मां कहां है? मम्मी ये एक ऐसा सवाल है, मुझे नहीं लगता कि जिसे पूछते हुए मैं कभी थक भी सकती हूं। क्योंकि हर बार जब मैं आपका चेहरा देखती हूं और आपकी आवाज सुनती हूं, तो मुझे अहसास होता है कि आपकी बेटी होकर मैं कितनी भाग्यशाली हूं। कोई भी भाषा आपके निःस्वार्थ प्यार की शक्ति को व्यक्त नहीं कर सकती, जो आपने हमेशा मुझे दिया है।'

वीडियो में मां को दिया सरप्राइज

वीडियो में तमन्ना मोबाइल पर अलार्म बजने के साथ ही सुबह जल्दी सोकर उठती हैं, चाय-नाश्ता तैयार करती हैं, कपड़े धोती हैं, घर की साफ सफाई करती हैं और फिर किचन में आटा गूंथने के बाद खाना बनाती हैं। इसके बाद वे अपने लिए और मां के लिए नए कपड़े निकालती हैं और उन्हें पहनने के बाद मां की आंखों पर हाथ रखकर उन्हें डायनिंग टेबल तक लेकर आती हैं। उनकी मां टेबल पर रखे तरह-तरह के खाने को देखकर हैरान रह जाती हैं और पूछती हैं, 'ये क्या है बेटा? इतना सारा'। तब तमन्ना बताती हैं कि, 'ये सब मैंने खास आपके लिए बनाया है। मैंने अपना पूरा दिन इसमें लगाया है और वो सारे काम किए हैं, जो आप बिना किसी परेशानी के रोजाना करती हैं। मैंने इस बारे खुद से वादा किया था, कि वक्त मिलते ही मैं ये सब करूंगी। आई लव यू सो मच मम्मी, हैपी मदर्स डे।'

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तमन्ना भाटिया के मुताबिक, हर बार जब वे घर वापस आती हैं तो उनका पहला सवाल होता है, मां कहां है? (फोटो/वीडियो साभारः तमन्ना के सोशल मीडिया अकाउंट से)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bdFK6I

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......