जेनेलिया ने सोशल मीडिया के जरिए कांची कौल को जन्मदिन की बधाई दी, मैसेज पढ़कर बर्थडे गर्ल की आंखें नम हुईं

एक्ट्रेस कांची कौल ने रविवार को अपना 39वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनकी दोस्त जेनेलिया देशमुख ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए उन्हें बधाई दी। जेनेलिया ने कांची को अपने लिए प्रेरणा बताया। साथ ही लिखा कि वे उनके लिए इतनी खास हैं कि हर बात शेयर करने के लिए वे कांची का इंतजार करती हैं। उनकी पोस्ट पढ़कर कांची की आंखें नम हो गईं।

अपनी पोस्ट में जेनेलिया ने लिखा, 'तुम सुंदर लड़की कांची। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं... मुझे ये भी याद नहीं है कि हम कैसे मिले और कैसे दोस्त बन गए। लेकिन मुझे पता यह पता है कि तुम मेरे लिए बहुत खास हो.. इतनी कि मैं तुम्हारे साथ बातें साझा करने के लिए इंतजार करती हूं। मैं तुम्हारे साथ जोर से हंसने का इंतजार करती हूं।'

हम सब एक-दूसरे के साथ अटके हुए हैं

आगे उन्होंने लिखा, 'मुझे अच्छा लगता है कि हमारे ग्रुप के सभी लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं। जिसका मतलब ये है कि हमारा जीवन एक-दूसरे के साथ अटका हुआ है।' आगे उन्होंने लिखा, 'हैपी बर्थडे सुंदर लड़की... मेरे लिए वो अद्भुत प्रेरणा बने रहना।'

कांची कौल की आंखें नम हुईं

जेनेलिया का मैसेज पढ़ने के बाद कांची ने कमेंट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और बताया कि इसे पढ़ उनकी आंखें भीग गईं। उन्होंने लिखा, 'इसने वास्तव में मेरी आंखें नम कर दी... मैं भी तुम्हें बहुत प्यार करती हूं। तुम सबसे शुद्ध ऊर्जाओं में से एक हो जिन्हें मैं जानती हूं और मैं तुम्हें कभी जाने नहीं दूंगी। थैंक यू सो-सो मच।' इसके बाद जेनेलिया ने उन्हें जवाब देते हुए एकबार फिर आई लव यू कहा।


शाकाहारी बनने का अनुभव बताया था

इससे कुछ दिन पहले जेनेलिया ने एक पोस्ट शेयर करते हुए शाकाहारी बनने के बाद के अपने अनुभव को बताया था। उनके मुताबिक शाकाहारी बनने के बाद हुए अन्य अच्छे परिवर्तनों के साथ बड़ा बदलाव ये हुआ कि अब वे जानवरों के प्रति कम क्रूर हो गई हैं। इसी पोस्ट में उन्होंने अपने फार्महाउस में उगी ऑर्गेनिक पत्ता गोभियां और उससे बना सूप दिखाया था।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जेनेलिया के मुताबिक उन्हें ये भी याद नहीं कि कांची से वो कैसे मिली थीं और कैसे उनकी दोस्ती हुई। (फोटो/वीडियो जेनेलिया की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d137Sv

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......